मुंबई। हर महीने 52 करोड़ से ज्यादा प्लेयर पबजी (PUBG) खेलते हैं, जबकि डेली डेली एक्टिव यूजर की संख्या 4 करोड़ से ज्यादा है। इस गेम को बनाने वाली क्राफ्टन कंपनी पबजी शुक्रवार से ग्लोबल चैंपियनशिप शुरू कर रही है. चैंपियनशिपशुक्रवार सुबह से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगी। सभी प्रमुख वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
पबजी ग्लोबल चैंपियनशिप में दुनियाभर की 32 टीम शामिल होंगी। सभी 32 टीमों को 1860000 डॉलर (करीब 13.83 करोड़ रुपए) के पुरस्कार दिए जाएंगे। पहले स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को भारतीय मुद्रा में करीब 4.45 करोड़, दूसरे स्थान पर रहने पर 2.15 करोड़ और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1.11 करोड़ रुपए मिलेंगे. अंतिम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को भी 7.42 लाख रुपए मिलेंगे.