बिलासपुर। 14 साल की लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर युवक से हुई थी। युवक ने शुक्रवार को लड़की को मिलने के लिए बुलाया और अपने साथ घर ले गया। वहां दो अन्य दोस्तों के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। अगले दिन लड़की उनके चंगुल से छूट कर परिजनों के पास पहुंची तो और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. मुख्य आरोपी फरार है। लड़की ने पुलिस को बताया कि तारबाहर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से उसकी इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी। शुक्रवार रात युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। लड़की ने बताया कि जब वह चौक पर पहुंची तो युवक ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और अपने साथ ले गया। अपने घर ले जाने के बाद दुष्कर्म किया। फिर अपने दो साथियों को भी बुला लिया और उन्होंने भी दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। अगले दिन लड़कों ने उसे छोड़ा तो वह घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी।