रांची। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में एक छक्का लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 छक्के पूरे हो जाएंगे। वो ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज होंगे। शाहिद अफरीदी और क्रिस गेल ही अब तक ऐसा कर चुके हैं। रोहित 450 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी होंगे। ऐसे ही अगर रोहित बचे दो मैचों में आठ छक्के लगा लेते हैं तो उनके टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 छक्के हो जाएंगे, ऐसा करने वाले वे विश्व के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बनेंगे। उनसे पहले सिर्फ मार्टिन गुप्टिल ने टी 20 में 150 छक्के लगाए हैं.