रायपुर,2 मई 2020। राजधानी रायपुर को रेड ज़ोन में रखे जाने के फ़ैसले को कांग्रेस ने राजनैतिक ठहराते हुए इसे तत्काल ग्रीन ज़ोन घोषित करने की माँग की है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी ने विज्ञप्ति जारी कर उक्ताशय के आरोप लगाए हैं।
शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा है
“भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग के पत्र से स्पष्ट है कि, यदि किसी ज़िले में अलग अलग निगम है तो अलग अलग विचार होगा, इस लिहाज़ से बीरगांव ग्रीन ज़ोन होना था..”
राजधानी रायपुर को रेड ज़ोन में रखे जाने के केंद्र सरकार के फ़ैसले को कांग्रेस ने राजनैतिक
बताते हुए आरोप लगाया है
“राजधानी में एम्स है जहां पूरे प्रदेश से मरीज़ लाए गए और वे स्वस्थ हुए,एम्स में मरीज़ होने और उसके स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित होने के आधार पर रायपुर में रेड ज़ोन में डालना सही नहीं है। देश के लॉकडॉउन के बहुत पहले रायपुर में लॉकडॉउन कर दिया गया था, 18 मार्च के बाद एक भी कोविड19 का प्रकरण राजधानी से नहीं आया तो रेड ज़ोन क्यों”
कांग्रेस ने विज्ञप्ति में आरोप लगाया है कि रेड ज़ोन में रखने का फ़ैसला राजनैतिक है, और ऐसा करने से छत्तीसगढ़ की सारी प्रशासनिक राजनैतिक और व्यवसायिक गतिविधियाँ शून्य हो जाएँगी।
The post कांग्रेस का आरोप -रायपुर को रेड ज़ोन में राजनैतिक कारणों से रखा गया, शैलेष त्रिवेदी ने जारी किया बयान appeared first on NPG | A Complete News Website.