बिलासपुर—कोटा पुलिस ने थाना क्षेत्र के घोंघाडीह में चलित थाना लगाकर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया है। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को अपराध के दोषों के बारे में भी पुलिस अधिकारियों ने बताया।
कोटा पुलिस ने पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार आम जनता के साथ घोंघाडीह मेें चलित थाना लगाकर सीधा संवाद किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के निर्देशन में इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
चलित थाना में आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए। वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों से अपराध और अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की बात कही। महिला और बच्चों के साथ होने वाले अपराध के बारे में विस्तार से बताया। आनलाइन ठगी से सावधान रहने को कहा। पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों की जानकारी दी। अवैध शराब बिक्री और निर्माण से दूर रहने को कहा। साथ ही किसी भी अपराध और अपराधिक गतिविधियों को तत्काल जानकारी देने का निर्देश भी दिया है।
कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों के बीच कबड़्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनाम का भी वितरण भी किया।
The post चलित थाना के बहाने ग्रामीणों से संवाद..कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन..बताया.अपराध कैसे रहें दूर appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.