बिलासपुर—अन्ततः जिला पंचायत बिलासपुर के सभी 17 क्षेत्रों के लिए अधिकृत चुनाव अधिकारी ने प्रत्याशियों का नाम फायनल कर दिया है। चुनाव अधिकारी के अनुसार जिले के 17 क्षेत्रों के लिए कुल 142 लोगों ने नामांकन फार्म जमा किया। कुल 185 आवेदन सही पाए गए। इस दौरान कुछ ने नाम वापस लिया तो कई का नामांकन किन्ही त्रुटियों के कारण अमान्य हो गया। मतलब कुल 142 लोग चुनाव मैदान में होंगे। चुनाव कार्यालय से जारी सूची के अनुसार प्रत्याशियों की सर्वाधिक भीड़ क्षेत्र क्रमांक 12 में है। इस क्षेत्र में दिग्गजों के बीच मुकाबला है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र से जीतना वाला प्रत्याशी ही जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रबल दावेदार होगा। इसके अलावा क्षेत्र क्रमांक 8 भी प्रत्याशियों के लिए चुनाव में सबसे बड़ा युद्ध मैदान साबित होगा। इसकी मूल वजह क्षेत्र में कोयला वाशरी का होना बताया जा रहा है।
चुनाव कार्यालय ने जिला पंचायत बिलासपुर के 17 क्षेत्रों के लिए नामांकन की वैधता जांच कर सूची जारी कर दिया है। चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जांच पड़ताल के दौरान कुल 185 नामांकन सही पाया गया है। इस दौरान कई प्रत्याशियों का नामांकन किन्ही ना किन्ही त्रुटियों के कारण निरस्त किया गया है। इस तरह कुल 142 लोगों का 185 नामांकन सही पाया गया है। सर्वाधिक आवेदन मस्तूरी स्थित क्षेत्र क्रमांक 12 के लिए दाखिल किया गया। जांच पड़ताल के बाद कुल 18 लोगों का नामांकन सही पाया गया है। इस तरह जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 12 में सर्वाधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। इसके बाद तखतपुर स्थित क्षेत्र क्रमांक 8 में प्रत्याशियों की संख्या सर्वाधिक है। इसके अलावा क्षेत्र क्रमांक 7 और 13 में 12-12 प्रत्याशी एक दूसरे के आमने सामने होंगे।
क्षेत्र क्रमांक 12 से बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष
क्षेत्र क्रमांक 12 मस्तरी जनपद पंचायत क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस क्षेत्र से कुल 18 प्रत्याशी आमने सामने होंगे। क्षेत्र से कांग्रेस संगठन से महेन्द्र गंगोत्री मैदान में हैं। इसके अलावा पंचायती राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी और विधायक टिकट दावेदार राजमहंत राजेश्वर भार्गव भी मैदान में है। राजेश्वर भार्गव निवर्तमान सदस्य और जिला पंचायत में सभापति भी है। पिछले साल ही विधायक की टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस छो़डकर कांधे पर भगवा पटका लटकाया है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र क्रमांक 12 से जीतने वाला प्रत्याशी ही जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज पहनेगा। बताते चलें कि नई घोषणा के बाद जिला पंचायत बिलासपुर एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। यही कारण है कि क्षेत्र क्रमांक 12 से दावेदारों की सूची लम्बी है।
कोयला वाशरी पर सबकी नजर
क्षेत्र क्रमांक 12 के बाद बिलासपुर शहर से लगे तखतपुर विधानसभा सभा का क्षेत्र क्रमांक 8 अनारक्षित है। यह क्षेत्र धीरे धीरे औद्योगिक स्वरूप लेता जा रहा है। यहां जिला का सर्वाधिक कोयला वाशरी स्थापित है। मतलब जिले के धनाड्य लोगों ने यहां कोल वाशरी स्थापित किया है। नामांकन दाखिल करने वाले सभी प्रत्याशियों की नजर कोल वाशरी पर है। यही कारण है कि यहां सर्वाधिक प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। सभी लोग क्षेत्र को जीतने के लिए एड़ी चोटी एक कर दिया है। उद्योगपति भी संवाधित विेजेता पर नजर बनाकर रखे हैं। प्रत्याशी भी जीत को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। यदि माना जाए तो इस क्षेत्र को जीतने में सर्वाधिक खर्चा होगा तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।