Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री का मुंबई के पास सड़क हादसे में निधन

मुंबई 04 सितंबर।निर्माण कंपनी शापूरजी पलोनजी समूह के प्रमुख और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री का आज पालघर जिले में सड़क दुर्घटना में  निधन हो गया। हादसे में उनके एक साथी की भी मृत्यु हो गयी।

पुलिस के मुताबिक श्री मिस्त्री (54) मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे कि रास्ते में एक नदी के पुल पर यह हादसा हुआ।हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ जब श्री मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। उनकी कार अनियंत्रित हो कर सड़क के  एक डिवाइडर से टकरा गयी थी।श्री मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

दुर्घटना में  श्री मिस्त्री के करीबी दोस्त जहांगीर दिनशॉ पंडोले की भी मृत्यु हो गयी।बताया जा रहा है कि कार अनाहिता पंडोले चला  रही थीं। वह भी गंभीर रूप से घायल  हैं। उनके पति दारियस पंडोले को भी अनाहिता के साथ घायल अवस्थ में वापी के रैम्बो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

https://www.cgnews.in/%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%9F%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5-%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7/