Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
दिल्ली में धमाका कर अवार्ड लेकर घर लौटे मेयर.. स्वागत में जमकर आतिशबाजी..बधाइयों का तांता

बिलासपुर—- देश की राजधानी में प्रदेश और जिले का झण्डा बुलन्द कर मेयर रामशरण यादव और कमिश्नर अपने घर लौटे। दिल्ली में स्वच्छता अभियान में पुरस्कार हासिल करने के बाद घर लौटे मेयर का बिलासपुर में आतिशी स्वागत किया गया। फटाका फोड़ा गया, मिठाइयां बांटी गयी और फूल माला पहनाकर रामशरण का कांग्रेस नेताओं के अलावा आम जनता ने खुशी जाहिर की।
 
        दिल्ली से पुरस्कार लेकर रामशरण यादव और कमिश्नर पहली बार अपने गृह जिला बिलासपुर लौटे। देर शाम बिलासपुर पहुंचे मेयर का आम जनता और कांग्रेस नेताओं ने फूल माला के साथ स्वागत किया। स्वागत में मिठाइयां बांटी गयी और फटाका भी फोड़ा गया। से
 
         जानकारी देते चलें कि स्वच्छता अभियान में बिलासपुर नगर निगम ने इतिहास रचते हुए एक साथ दो राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए हैं। दिल्ली में परचम लहराते हुए सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में बिलासपुर ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। भारत सरकार ने बिलासपुर नगर निगम को पुरस्कार के रूप में ढाई करोड़ दिए हैं। इस क्षेत्र में अवार्ड पाने वाला बिलासपुर नगर निगम प्रदेश का एक मात्र शहर है।
 
              इसके अलावा कचरा मुक्त सिटी में भी बिलासपुर को 3 स्टार रैंकिग हासिल हुआ है। अवार्ड के साथ देर शाम शहर लौटे महापौर रामशरण यादव का नेहरू चौक पर आतिशी स्वागत किया गया। बंगले में पहुंचकर सभी पार्षदों ने मेयर से मिलकर शुभकामनाएं दी।
 
            शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, राकेश शर्मा, पार्षद अजय यादव, राजेश शुक्ला, स्वर्णा शुक्ला, पुष्पेद्र साहू, परदेशी राज, सीताराम जायसवाल, अब्दुल, सांई भास्कर, सीमा घृतेश, रामप्रसाद साहू, अभय नारायण राय, लक्की यादव, गणेश रजक, बाटू सिंह, महेश दुबे, आशुतोष शर्मा, बद्री यादव, हीरा यादव, दिलीप पाटिल, समेत कई कांग्रेसियों समेत आम जनता ने मेयर को सफलता के लिए बधाई दी है।

The post दिल्ली में धमाका कर अवार्ड लेकर घर लौटे मेयर.. स्वागत में जमकर आतिशबाजी..बधाइयों का तांता appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.

https://www.cgwall.com/mayor-returned-home-with-a-blast-in-delhi-fireworks-in-welcome-congratulatory-influx/