दुर्ग। जिले के चिल्ली बार सेंट्रल पॉइंट होटल में नशेड़ियों का उत्पात देखने को मिला। यहां नशेड़ियों ने जमकर तोड़फोड़ की। घटना रात 10 बजे के करीब की हैं। सभी नशे में चूर बताए जा रहे हैं। वहीं तोड़फोड़ की पूरी घटना सीसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की जानकारी वैशाली नगर पुलिस को दी गई। सूचना पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक आरोपियों को मैनेजर ने रात 10 बजे के बाद होटल में शराब पीने से मना किया था, जिसके बाद वे होटल के बाहर अपनी कार के पास खड़े होकर शराब पीने लगे। होटल के शीशे पर बीयर की बोतलों से वार करना शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।