मुंबई। फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नोरा फतेही ने ‘कुसु-कुसु’ गाने पर डांस किया है। इस गाने को उन्होंने 2 दिनों में 37 घंटे की शूटिंग कर पूरा किया। नोरा फतेही फिल्म सत्यमेव जयते 2 में वह नजर आएंगी। जॉन अब्राहम और मिलाप जवेरी की फिल्म में उन्होंने ‘कुसु कुसु’ गाने पर स्पेशल नंबर किया है, उन्होंने 2 दिनों में 37 घंटे शूटिंग कर इस गाने की शूटिंग की है। नोरा ने बिना ब्रेक के यह गाना शूट किया। इसके चलते यह गाना बहुत ही अच्छा बन पड़ा है। पहले दिन नोरा फतेही ने 15 घंटे लगातार शूट किया। इसके बाद उन्होंने छोटा ब्रेक लिया और वह वापस सेट पर आ गई। वह अगले दिन सुबह 7 बजे आई और दूसरे दिन शूटिंग लगातार 22 घंटे चली और हमने सुबह 5:00 बजे पैकअप किया। कई बार उन्हें चोटें आई और वह थक चुकी थी।