बिलासपुर—अतिरिक्त पुलिस कप्तान ग्रामीण के कार्यालय में पुलिस कप्तान कार्यालय से जारी शेड्यूल के अनुसार जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनदर्शन में शिकायतों पर धारा 125 (3) के तहत जारी स्थायी वारंट में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कराया गया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बिलासपुर पुलिस कप्तान कार्यालय से जारी आदेश पर एडिश्नल एसपी ग्रामीण कार्यालय में सोमवार को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान रोहित कुमार झा ने बताया कि जनदर्शन में कुल पांच शिकायतें मिली है। 2 आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही की गयी है। जबकि तीन आवेदनों कार्यवाही का आदेश दिया गया है।
रोहित झा ने बताया कि आवेदक शबाना जमील मामले में कुटुंब न्यायालय से मिर्जा हनीफ बैग के खिलाफ स्थायी वारंट जारी हुआ है। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी शिकायत करने तक नहीं हुई थी। न्यायालय से निर्देश के बाद भी शबाना के भरण पोषण नहीं दिया जा रहा था। जिसके चलते शबाना की परेशानी बढ़ गयी है। शिकायत के बाद आरोपी हनीफ बैक को निर्देश के बाद तखतपुर पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर कुटुंब न्यायालय में पेश किया गया है।
इसी तरह सिया ध्रुव मामले में आरोपी संजू को गिरफ्तार करने का आदेश सरकन्डा पुलिस को दिया गया। संजू के खिलाफ थाना में आईपीसी की धारा 354 का 354 (ख) का अपराध दर्ज है। कार्रवाई के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी जमानत पर है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी आवेदिका दी है।
एडिश्नल एसपी ग्रामीण ने बताया कि भरारी निवासी पुनाराम साहू ने जमीन विवाद को लेकर जनदर्शन में शिकायत की। पुनाराम ने बताया कि आरोपिोयं के खिलाफ स्थाई वारंट जारी हुआ है। बावजूद इसके किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले में थाना प्रभारी हिर्री को निर्देशित किया गया है।
इसी तरह रतनपुर निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उसका बेटा धीरज सोनी रतनपुर से बिलासपुर के लिए निकला। आज तक वापस नहीं आया है। थाना सिटी कोतवाली में गुम इंसान का रिपोर्ट भी दर्ज कराया है। इसके बाद तत्काल थाना प्रभारी सिटी कोतवाली और जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुम इंसान धीरज सोनी के पता तलाश का आदेश दिया गया है।
जनदर्शन में पांचवा मामला शीतला बाई कश्यप का आया। कुदुदंड चांदनी चौक निवासी शीतला ने सतबहिनीया मंदिर संचालन संबधि विवाद के बारे में बताया। थाना प्रभारी सिविल लाइन को उचित वैधानिक कार्यवाही करने को कहा गया है।
The post पुलिस जनदर्शन से लौटी खुशियां..दो मामलों का तत्काल निराकरण..रोहित ने दिया थाना को आदेश appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.