पुलिस और निगम प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाते हुे बिना मास्क लगाए घूम रहे 250 लोगों से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोरोना वायरस के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन ने 17 मई 2020 तक जिला में धारा 144 को लागू किया है। बिलासपुर जिले को ग्रीन श्रेणी में रखने के बाद भी कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन सजग है।
इसी क्रम में जिला पुलिस और निगम प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाते हुए अनावश्यक भ्रमण करने, छूट प्राप्त दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर एक्शन लिया है।अभियान के दौरान बिना मास्क लगाने और धारा 144 का उल्लंघन करते पाए जाने वाले 250 से अधिक लोगों पर कार्रवाई हुई है।
पुलिस प्रशासन ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र में 13, कोतवाली में 88, तारबाहर में 13,तोरवा में 25,सरकंडा में 32, सिरगिट्टी में 20, चकरभाठा में 04, कोटा में 17,पचपेड़ी में 10, बिल्हा में 16, तखतपुर में 8,लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।