Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
बुधवार राशिफल: गणेश चतुर्थी पर इन 5 राशियों पर होगी गणपति की विशेष कृपा, मिलेगी धन दौलत, जाने अपना राशिफल…

Aaj 31 August 2022 Ka Rashifal : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं–

आज का पंचांग :

आज 31 अगस्त बुधवार

तिथि – चतुर्थी 03:22 PM तक उसके बाद पञ्चमी

नक्षत्र- चित्रा 12:12 AM, Sep 01 तक

योग- शुक्ल

राहुकाल – 12:04 PM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

चन्द्रमा – 12:04 PM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक के लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रह सकता है। मन में नकारात्मक विचार आएंगे और भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनके सहयोग से कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मानसिक उथल-पुथल पर काबू रखने का प्रयास करें, अन्यथा डिप्रेशन में जा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा।

आज का शुभ रंग – लाल

आज का मंत्र- आप गणपति जी को आज घर लाएं।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज का दिन काम में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से सफलता मिलेगी। अधिकारी जातक के काम से प्रसन्न होंगे। काम की अधिकता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और प्यार मिलेगा। समय व्यवसाय में लाभ वृद्धि के संकेत है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। धार्मिक कार्यों में रूची बढ़ेगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज गणेश जी को मेदक चढ़ायें

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज के दिन के लिए मिला-जुला रहेगा। बिजनेस में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक और सामाजिक कामों के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध करने से बचें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र गाय को हरा चारा खिलाये

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज दिन जातक के लिए कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलता का माहौल रहेगा। प्रयासों के बाद भी कार्यों में सफलता नहीं मिलने से निराश हो सकते हैं। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाद-विवाद से बचना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिवार की भरपूर मदद मिलेगी। परिजनों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज हनुमान जी के 12 नाम का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले शुभ फलदायक रहेगा। बिजनेस में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग है। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से सभी कार्य सफल होंगे और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। शेयर बाजार में निवेश की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- सूर्य को जल चढ़ायें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज कामकाज विस्तार की नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। काम की अधिकता रहेग। राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज गणेश जी के शत नामों का स्मरण करें

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें,नहीं तो विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। खान-पान का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज घर के मेन दरवाजे पर स्वास्तिक बनायें

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज ऑफिस के काम में सफलता मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नये कार्य नई ऊर्जा के साथ शुरू कर सकेंगे। सहकर्मियों और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधी शांत रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और खान-पान का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज से 9 दिन गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज भाग्य पक्ष में रहेगा और मेहनत से ज़्यादा कामयाबी मिलेगी।बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलेगा। लॉटरी से अच्छे पैसे मिल सकते हैं।अपने आत्म-विश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं तो कुछ पारिवारिक जीवन में तनाव महसूस करेंगे। दोस्ती को प्यार में बदलने और साथ काम करने वाले किसी को प्रपोज करेंगे। पैर में चोट लग सकती है।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- गणेशजी को घर लाएं, कल्याण होगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। अटके हुए कार्य बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने दोस्तों से मुकालात हो सकती है, जो लाभ दायक रहेगी। परिवार के साथ दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिल सकता हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आप गणेश जी की स्तुति करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जातक के लिए शुभ फलदायी रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में प्रशंसा और सफलता मिलेगी। बिजनेस में विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिलेंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज सुहाग सामग्री का दान करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन बिजनेस अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी आ सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी और व्यावसायिक लाभ की स्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी रखें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज घर में गनु गणेश जी को घर लाएं।

https://npg.news/exclusive/horoscope-for-today-31-august-2022-1232197