Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
भाजपा करेगी जिले में साढ़े तीन लाख मास्क का वितरण.. 1 लाख मास्क बांटकर की शुरुआत..

अम्बिकापुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश भाजपा के आह्वान पर नगर पालिक निगम अंबिकापुर के पार्षद दल द्वारा आज अंबिकापुर नगरीय क्षेत्र में एक लाख मास्क वितरीत किये जान की योजना की औपचारिक शुरूआत की गई. संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया, नगर पालिक निगम अंबिकापुर नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज व वरिष्ठ नेता ललन प्रताप सिंह की विशेष उपस्थिति में करने के पश्चात नेहरू वार्ड में आम नागरिकों के घरों में जाकर मास्क का वितरण भी किया गया.

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने बताया कि कोरोना महामारी कोविड 19 से उत्पन्न गंभीर परिस्थतियों को देखते हुये आगामी लम्बे समय तक मास्क की उपयोगिता बढ़ गई है अतः इसकी आवश्यकता को देखते हुए इसकी पूर्ति हेतु भाजपा सरगुजा अम्बिकापुर नगरीय क्षेत्र में 1 लाख मास्क सहित संगठन के सभी 12 मंडलों में तीन लाख पचास हजार हस्त निर्मित व धोकर पुनः उपयोग करने योग्य मास्क का वितरण पार्टी के मंडल कमेटी, शक्ति केंद्र एवं बूथ समिति के माध्यम से व्यापक रूप से किया जाएगा इसकी तैयारी हेतु भाजपा के सभी पदाधिकारी मोर्चों के कार्यकर्ता हस्त निर्मित मास्क के निर्माण में निरंतर लगे हुए हैं साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे सूती कपड़े का मास्क का उपयोग किया जाएगा.

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विद्यानंद मिश्रा, वरिष्ठ नेता करताराम गुप्ता परमवीर सिंह बाबरा, अजय प्रताप सिंह, संतोष दास, मनोज गुप्ता, मधुसुदन शुक्ला, विशाल गोस्वामी,रमेश जायसवाल, हरमिंदर सिंह टिन्नी, मंजुषा भगत, आलोक दुबे, मनीष सिंह, सिकंदर जायसवाल, सुनीता सोनी,  सुषमा गुप्ता, भारती सोनवानी, अषोक सोनवानी, प्रेमानंद तिग्गा, विष्वविजय सिंह तोमर, सुशांत घोष, चंद्रशेखर तिवारी, आकाश गुप्ता, अभिषेक शर्मा, विकास पाण्डेय, दिपक सिंह तोमर, गौतम विश्वकर्मा, रोचक गुप्ता, शानु कश्यप, सिंधु सोनी, वेदांत तिवारी, रूपेश दूबे, अंशुल श्रीवास्तव, संजीव वर्मा, अजय सिंह, सर्वेश तिवारी, अनिष सिंह, शरद सिन्हा, सालेम टोप्पो, नितिन गुप्ता, आकाश सोनी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित थे.

The post भाजपा करेगी जिले में साढ़े तीन लाख मास्क का वितरण.. 1 लाख मास्क बांटकर की शुरुआत.. appeared first on FatafatNews.Com.

https://fatafatnews.com/chhattisgarh/bjp-will-distribute-three-lakh-masks-in-the-district-1-lakh-masks-will-be-distributed/151390/