बिलासपुर— शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष 3 की में पांच वार्डों में जनजागरण पदयात्रा निकाला गया। जनजागरण पदयात्रा संयोजन समिति के सदस्य राकेश शर्मा ,महेश दुबे ,समीर अहमद और अशोक शुक्ल के दिशा निर्देश में किया गया। पदयात्रा अशोक नगर चौक सरकंडा से शुरू होकर वार्ड नम्बर 54,55,56 और 59 से निकली । कांग्रेस नेता अशोक नगर चौक से राजस्व कालोनी,शिव मंदिर,पंचमुखी हनुमान मंदिर,व्यायाम शाला,गायत्री मंदिर,चांटीडीह, किसान पारा,डबरी पारा,अशोक विहार,चिंगराजपारा,होते हुए भक्त माता कर्मा चौक पहुंचे। मौके पर आयोजित सभा को सभी ने संबोधित किया।
सभा के संबोधन में शहर अश्य्क्ष विजय पांडेय ने कहा कि जन जागरणअभियान पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। साथ ही केन्द्र की दो मुंही नीतियों का भांडा भी फोड़ना है। पाण्डेय ने बताया कि मोदी सरकार ने पिछले सात सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था को बरबाद कर दिया है। किसान परेशान हैं। आम जनता की महंगाई की मार से कमर टूट गयी है। पहले नोटबन्दी और फिर जीएसटी ने देश को कहीं का नहीं छोड़ा है। बेरोजगारी बढ़ गयी है। उद्योग बन्द हो रहे हैं। चीन आंख दिखा रहा है। जनता की हालत से बद से बदतर होती जा रही है।
विजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 -15 लाख देने का वादा किया था। आज तक जनता को इंतजार है। उन्होने वादा किया था कि हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज से यात्रा करेंगे…यात्रा तो दूर की बात उन्होने एयर लाइन्स के साथ एयर पोर्ट भी बेच दिया। भाजपा जो भी वादे करती या कहती है उसके विपरीत काम करती है। पेट्रोल 35 रूपए होने की वजाय 100 रूपयों को पार कर दिया है।
विजय ने बताया कि भूपेश सरकार लगातार विकास की इबारत लिख रही है। क्या युवा क्या किसान..क्या व्यापारी क्या नौजवान सभी लोगों में भूपेश बघेल उम्मीद की किरण साबित हो रहे हैं।
।
पदयात्रा में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी,महापौर रामशरण यादव, विधायक शैलेष पांडेय, योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह,एआईसीसी सदस्य विष्णु यादव,पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, बेलतरा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू, प्रदेश सचिव पंकज सिंह,ज़िला जन-जागरण अभियान के संयोजक राकेश शर्मा, महेश दुबे, समीर अहमद ( बबला),ब्लाक प्रभारी अशोक शुक्ला, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, ब्लाक 03 अध्यक्ष विनोद साहू,,फिरोज कुरैशी ,ज़फ़र अली ,पार्षद, महेंद्र नेताम,राम प्रसाद साहू, पार्षद प्रत्याशी शिल्पी तिवारी पार्षद,सिद्धांशु मिश्रा, महेतराम सिंगरौल ,प्रदीप पांडेय,राज कुमार यादव,रामशंकर बघेल, शैलेन्द्र जायसवाल, सुबोध केसरी,तरु तिवारी, जितेंद्र पांडेय ,चंद्रहास केशरवानी,रामदुलारे रजक, आदेश पांडेय,,सूर्यकांत तिवारी,देवेंद्र मिश्रा,कमलेश सोनी ,नवल सोनी दीपक रायचुरे, संजय मिश्रा ,सूर्य कांत साहू,अजय साहू,पुष्पेंद्र मिश्रा ,भरत जुर्यनी ,सैय्यद निहाल,ब्रजेश साहू,अजय काले, हीरा यादव,बद्री यादव, आशु शर्मा,,कमल डूसेजा,सिद्धार्थ पांडेय,संदीप बाजपेयी,शुभ लक्ष्मीसिंह, अनिल यादव,सन्तोष पुनाराम कश्यप, पिंकी बत्रा,तहरिमा खान ,अनुराधा राव तरुणी सारथी,राकेश हंस,सावित्री सोनी, शाहनवाज खान,,राकेश साहू,अरमान अली,चेतनदास,जितेंद्र कुमार,अजय तिवारी,प्रशांत पांडेय,सतीश कश्यप,सहित बड़ी संख्या में सेवादल,युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस, एनएसयूआई ,मोर्चा ,विभाग ,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता शामिल हुए।
The post महंगाई की मार से जनता में त्राहि त्राहि..विजय ने कहा..मोदी एअर लाइन्स और पोर्ट बेचने में मस्त.. पदयात्रा में बोले..तीन साल में प्रदेश ने गढ़ा विकास appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.