भाजपा की बैठक में लोकसभा चुनाव में हारी हुई सीटों पर चर्चा के साथ ही उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी। 14 जुलाई को राजधानी में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी भी लखनऊ में प्रस्तावित है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष प्रदेश पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव में हारी हुई सीटों की वजहों पर मंथन करेंगे। साथ ही, 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की रणनीति तय करेंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा की यह पहली बड़ी बैठक है, जिसमें तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी।
दरअसल, 14 जुलाई को राजधानी में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी भी लखनऊ में प्रस्तावित है। इससे पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बीएल संतोष की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत भाजपा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी।
बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर जिलों से आई रिपोर्ट पर भी गहनता से विचार-विमर्श किया जाएगा।
The post यूपी : भाजपा में आज होगी चुनाव में हार-जीत के कारणों की समीक्षा appeared first on CG News | Chhattisgarh News.