Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
रविवार राशिफल: इन राशि वालों को होगा लाभ, पुराने बिगड़े रिश्तों में आएगा सुधार… जानिए आज का राशिफल….

Astro- ‘शांति सुमन’

रायपुर I  सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं–

आज का पंचांग :

आज 4 सितंबर रविवार

तिथि – अष्टमी तिथि 10:40 AM तक उपरांत नवमी

नक्षत्र- ज्येष्ठा 09:43 PM तक उपरांत मूल

योग- प्रीति

राहुकाल – 05:05 PM से 06:38 PM तक

चन्द्रमा – 09:43 PM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। जीवन साथी से दूरियां बढ़ सकती हैं।

आज का शुभ रंग – लाल

आज का मंत्र- घर में ब्राह्मण का भोज करायें

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज का दिन सामान्य रहेगा। पिकनिक के लिए दोस्तों साथ कहीं जा सकते हैं। आय में वृद्धि के आसार हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज सुंदर कांड का पाठ करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज के दिन मिलना-जुलना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। कुछ लोगों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। बॉस आपके कार्य की सरहाना करेगा। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। सेहत सामान्य बना रहेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र गाय को हरा चारा खिलाये

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज जो फैसला करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। राजनीतिक लोगों को लाभ मिलेगा। धन मामलों में सावधानी बरतनी होगी। महिला मित्र से सावधान रहें। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचें। गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज हनुमान जी के 12 नाम का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। नए दोस्त बनने के आसार हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा। ज्यादा खर्च होने से आर्थिक परेशानी हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। बच्चों का खास ध्यान रखना होगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- सूर्य को जल चढ़ायें। तीज व्रत करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज दिलचस्प रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। बिजनेस के मामले में कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कुछ लोगों की लव लाइफ काफी खुशनुमा रहने वाली है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज शिवाष्टक का पाठ करें

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक के लिए शुभ रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। धन लाभ के आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज घर में केले का वृक्ष लगायें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। धन लाभ के योग हैं। लव लाइफ में कोई खास आ सकता है। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलने के आसार हैं। सतर्क रहना होगा। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। धैर्य और संयम से काम लें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज शिव भगवान की पूजा करें और व्रत रखें लाभ मिलेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज का दिन शुभ रहेगा। आज पुनर्निर्माण की योजनाएं बनाएंगे। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पूरा दिन मेहनत करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। लंबी यात्रा पर फिलहाल न जाए। पैसा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आप हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज का दिन जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति एवं मांगलिक कार्यों का संयोग बनेगा। आपको अपने रूके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। कड़ी मेहनत से काम सिद्ध होंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज राधा-कृष्ण की फोटो घर लाएं।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन धन लाभ होने के आसार हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति भी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। समाज सेवा में समय बीतेगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों की आज आप सहायता करेंगे। अपने कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज राधा अष्टमी का व्रत करें।

https://npg.news/exclusive/sunday-horoscope-these-zodiac-signs-will-benefit-old-spoiled-relationships-will-improve-know-todays-horoscope-1232344