जशपुर।कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को आज उनके कलेक्टोरेट कक्ष में कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 10 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लोगों की मदद के लिए जिले के जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाज एवं वर्ग के लोग अधिकारी, कर्मचारी स्वेच्छा से मुख्यमंत्री राहत कोष कलेक्ट्रोरेट रिलिव फंड में अपना सहयोग दे रहें। कलेक्टर ने सभी सहयोग देने वालों को धन्यवाद दिया।
The post विधायक यू.डी.मिंज ने कलेक्टर को सौपा सीएम राहत कोष के लिए 1 लाख 10 हजार का चेक appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.