मुंबई। राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 15 नवंबर को चंडीगढ़ में सात फेरे लिए हैं। उनकी शादी में कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी के बंधन में बंधने के बाद राजकुमार और पत्रलेखा चंडीगढ़ से मुंबई वापस आ गए हैं। दोनों की एयरपोर्ट से तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फोटोज में पत्रलेखा रेड कलर की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने फोटोग्राफर्स के लिए एयरपोर्ट पर पोज भी किया।