अजमेर- राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी ने राज्य की गहलोत सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का दूसरा नाम कांग्रेस है।श्री देवनानी ने ट्विटर पर जारी बयान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के सामने शिक्षकों से यह पूछने पर की ट्रांसफर में पैसे देने पड़ते हैं तो सभी शिक्षकों ने एक स्वर से हां भरी जिस पर मुख्यमंत्री भी मुसकुरा दिए। श्री देवनानी ने कहा कि शिक्षकों ने कांग्रेस सरकार का भ्रष्ट चेहरा सार्वजनिक किया है। शिक्षा मंत्री सहित मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
भ्रष्टाचार का दूसरा नाम कांग्रेस है।इसका उदाहरण और क्या हो सकता है@ashokgehlot51 जी ने जब अध्यापको से पूछा कि क्या ट्रांसफर-पोस्टिंग के पैसे तो नही देने पड़ते? तो सारे अध्यापकों ने एक स्वर में बोल दिया देने पड़ते है
शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों ने कांग्रेस की पोल खोल दी। pic.twitter.com/jB6807rhmb
— Vasudev Devnani (@VasudevDevnani) November 16, 2021
The post शिक्षकों ने प्रदेश सरकार का भ्रष्ट चेहरा सार्वजनिक किया,एक्स एजुकेशन मिनिस्टर ने कही यह बात appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.