लखीसराय। धुंध की वजह से सुबह सुबह हुए बड़े हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई वहीं 4 गंभीरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बिहार के लखीसराय के सिंकदरा-शेखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पिपरा गांव के पास हुआ। मरने वालों में 5 लोग जमुई के खैरा प्रखंड के नौडीहा के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग दाह संस्कार के लिए जमुई खैरा से पटना गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।
ट्रक और सुमो विक्टा के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पाकर घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया और अब आगे की कार्यवाही में जुटी है। मृतकों और घायलों के परिवारों को सूचना दे दी गई है।
The post सुबह-सुबह बड़ा हादसा: कोहरे ने ली 6 लोगों की जान, ट्रक और सुमो विक्टा की जबरदस्त टक्कर appeared first on The Rural Press.