Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
सोमवार राशिफल: वृष, कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, इन राशि के लोगों को करना होगा कठिनाइयों का समाना… जानें आज का राशिफल

सोमवार राशिफल: वृष, कर्क और कुंभ राशि वालों का खास रहेगा दिन, इन राशियों को करना होगा कठिनाइयों का समाना… जानें आज का राशिफल 

Astro- ‘शांति सुमन’

रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं–

आज का पंचांग :

आज 5 सितंबर 2022 सोमवार

तिथि – नवमी 08:27 AM तक उसके बाद दशमी

नक्षत्र- मूल 08:06 PM तक उसके बाद पूर्वाषाढा

योग- आयुष्मान

राहुकाल – 07:46 AM से 09:19 AM तक

चन्द्रमा – धनु राशि पर संचार करेगा|

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले भौतिक सुख-सुविधा वाला रहेगा। बिजनेस अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति संभव है। जातक मां की सेहत का ख्याल रखें। सांस में तकलीफ रहेगी। संबंधों के लिए सप्ताह तकलीफदेह है। भाई से दूरी बनेगी। अगर पत्नी नौकरीपेशा है तो ट्रांसफर होगा। जातक को ससुराल पक्ष से कष्ट होगा।

आज का शुभ रंग – लाल

आज का मंत्र- सूर्य को जल चढ़ाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज अच्छा रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन जातक को अपनी मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में तरक्की के लिए अपनी क्षमताओं को निखारने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा है। अविवाहित जातकों के विवाह योग बन रहे हैं।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों की मदद करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से बिजनेस में लाभ होगा। उनका निर्णय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन संबंधित मामलों में परिश्रम करना पड़ेगा। बच्चों का ख्याल रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आने की संभावना है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज सूर्य नमस्कार और दोनों हाथ के दर्शन से काम बनेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज बहुत अच्छा है। जातक तकनीकी क्षेत्र में कामयाब होंगे। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे। मकान या वाहन जैसी किसी महंगी चीज की खरीददारी करने के लिए आज अच्छा है। प्रेम संबंधित मामलों में निर्णय लेने के लिए समय उचित है। भाई-बहनों के संबंध प्रगाढ़ रहेंगे।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज गरीबों को भोजन करायें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक के प्रेम संबंधों के लिए तो बहुत बढ़िया रहेगा। वर्तमान परिस्थितियां आपके बिजनेस के लिए बढ़िया है। पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। जातक को कई तरह से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी करने वालों को घर से काम करने का मौका मिलेगा, जिसमें जातक अपना शत-प्रतिशत देंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- सूर्य मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज काफी महत्वपूर्ण रहेगा। ऑफिस में सहयोगी जातक की मदद नहीं करेंगे, लेकिन कार्यक्षमता की बल पर जातक की छवि बॉस की नजर अच्छी होगी। परिवार के साथ शॉपिंग का मजा भी लेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज गायत्री मंत्र का जप करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में जातक अपने काम और आत्मविश्वास से हर परेशानी का सामना आसानी से करने में कामयाब होंगे। किसी चीज में निवेश करना फायदे का सौदा साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा है। दोस्तों और सामाजिक समारोह से दूर रहे। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज शनिदेव की पूजा और दान करें

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज लाभदायक रहेगा। दोस्तों और करीबियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है।नौकरी व बिजनेस को छोड़कर इस आज आराम करेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज गरीबों को भोजन दें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज थोड़ा कठिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण काम के चलते खुशियों का माहौल बनेगा। धन संबंधित मामलों के लिए अच्छा नहीं है। खर्च की अधिकता रहेगी। ऑफिस व बिजनेस में सहयोगी जातक का बुरा सोचेंगे लेकिन आपकी पुरानी छवि और मेहनत की वजह से सफल परिणाम मिलेंगे।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज सामान्य रहेगा। जातक के भीतर चीजों को मैनेज करने की अद्भुत क्षमता विकसित होगी। अपनी इसी क्षमता के बल पर कार्यक्षेत्र में चीजों को आसानी से मैनेज कर लेंगे। परिवार या किसी सामाजिक समारोह में नए संबंध बनाने का मौका मिलेगा। धन संबंधित मामलों के लिए आज सामान्य रहेगा। लेकिन अंत तक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बच्चों का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की खुशी होगी। ईनाम मिलने के भी योग हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पत्नी के साथ भी संबंधों में खटास की संभावना है।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज काले रंग के कपड़े ना पहनें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज कठिनाइयों से भरा रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों को नियंत्रित करने में मुश्किल हो सकती है। लंबे समय से परिवार में चली आ रहीं गलतफहमियां आसानी से दूर हो जाएंगी। धन संबधित मामलों के लिए खास नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज हरे रंग का रुमाल पास में रखें लाभ मिलेगा।

https://npg.news/exclusive/monday-horoscope-the-day-will-be-special-for-the-people-of-taurus-cancer-and-aquarius-people-of-these-zodiac-signs-will-have-to-face-difficulties-know-todays-horoscope-1232367