Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
अतिरिक्त कलेक्टर ने बदला रूप…पंचनामा कर्ता बन पहुंच गए स्टाम्प खरीदने…और मुनाफाखोरी करते वेन्डर को रंगे हाथ धर दबोचा

बिलासपुर—अपर कलेक्टर टीम के साथ पंजीयन कार्यालय पहुंचे। एक वेन्डर के पास पंचनामा कर्ता की जानकारी दी। इस दौरान सारी गतिविधियों पर रखने के बाद यकायक अतिरिक्त कलेक्टर ने मुनाफाखोर वेन्डर पर कार्रवाई का आदेश दिया। फिर क्या था…देखते ही देखते पंजीयन विभाग समेत आस पास दुकान सजाकर बैठे लोगों में हड़कम्प मच गया।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  संजीव कुमार झा के निर्देश पर नव नियुक्त अतिरिक्त कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी संयुक्त परिसर भवन रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। और एक वेन्डर को रंगे हाथ मुनाफाखोरी करते धर दबोचा। जानकारी देते चलें कि कलेक्टर तक लगातार शिकायत मिल रही थी पंजीयन कार्यालय के आस पास दलालो की गतिविधियों के चलते आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वेन्डर स्टाम्प की मुनाफाखोरी और कालाबाजारी कर रहे हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त कलेक्टर बनर्जी अतिरिक्त तहसीलदार शशिभूषण सोनी और उप पंजीयक लक्ष्मी के साथ स्थाई पंजीयन कार्यालय परिसर आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। कार्रवाई को अंजाम देने से पहले अतिरिक्त कलेक्टर ने ग्राहक बनकर स्टाम्प वेंडरों से स्टाम्प खरीदी को अंजाम दिया। ऐसा कर उन्होने मिल रही रही शिकायतों की पुष्टि की। शिकायत सही पाए जाने पर मौके पर ही स्टाम्प वेंडर राजेश कुमार यादव के विरुद्ध पंचनामा तैयार कराया। और प्रमाण के साथ वेन्डर की बिक्री पंजी को जब्त करने का आदेश दिया।

इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर ने लगभग 3.25 लाख रुपये का स्टांप..आगामी आदेश  तक बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति से  विक्रय पर रोक लगा दिया। साथ ही स्टॉक पंजी प्रस्तुत किये जाने का निर्देश भी दिया। बताते चलें कि स्टाम्प वेन्डरों को शासकीय मूल्य पर स्टाम्प में 2 प्रतिशत का सेवा शुल्क दिया जाता है। इसका फायदा उठाकर वेन्डरों ने स्टाम्प सेवा की आड़ में अवैध वसूली करना शुरू कर दिया। सभी स्टाम्प पर निर्धारित मूल्य से 20 से 50 प्रतिशत अतिरिक्त उगाही करने लगे।  मामले में शिकायत कलेक्टर तक पहुंची। इसी क्रम में टीम के साथ अधिकारियों ने पंजीयन कार्यालय परिसर में धावा बोला।

इस मौके पर अतिरिक्त तहसीलदार शशिभूषण सोनी 100 रुपये का स्टाम्प 150 रुपये में  खरीदा। जांच के दौरान स्टाम्प वेंडर के सहयोगी शेख अरमान और विनोद साहू को गवाह बनाया । इस दौरान कुदुदंड पटवारी नितेन्द्र सिंह तोमर और जरहाभाठा पटवारी दीपक कुमार मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। अतिरिक्त कलेक्टर की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मुनाफाखोरी करने वालों में सनसनी फैल गयी।

The post अतिरिक्त कलेक्टर ने बदला रूप…पंचनामा कर्ता बन पहुंच गए स्टाम्प खरीदने…और मुनाफाखोरी करते वेन्डर को रंगे हाथ धर दबोचा appeared first on CGWALL-Chhattisgarh News.

https://www.cgwall.com/additional-collector-disguised-himself-as-panchnama-karta-and-caught-the-vendor-red-handed-while-buying-stamps-and-profiteering/