Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
असम के सीएम का दावा- भाजपा में शामिल होंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा भाजपा में शामिल होंगे। उधर कांग्रेस नेता का कहना है कि भाजपा माइंडगेम खेल रही है।

असम की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मचती दिख रही है। दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रदेश कांगेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा को लेकर बड़ा दावा किया है। सीएम सरमा का कहना है कि भूपेन कुमार बोरा अगले साल की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे। उधर बोरा ने सरमा के दावों को झूठा करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि सरमा वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाकर माइंडगेम खेल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 के जनवरी या फरवरी महीने में भूपेन बोरा भाजपा का दामन थाम लेंगे। मैंने उनके लिए दो विधानसभा सीटें तैयार की हैं, हालांकि मैं अभी इन सीटों का नाम नहीं बताऊंगा। सरमा ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी अब भाजपा की फिक्स्ड डिपॉजिट बन गई है। जब भी जरूरत होती है, हम उन्हें पार्टी में ले आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब राहुल गांधी को वोट देना है। राहुल गांधी का खुद का भविष्य अंधकारमय है और उनके अनुयायियों का भविष्य और भी भी अंधकारमय है।

भूपेन कुमार बोरा का जवाब
उधर असम क्रांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने सीएम सरमा के दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि सरमा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए माइंडगेम खेल रहे हैं। उन्होंने सवाल कि मुझे भाजपा में क्यों शामिल होना चाहिए? क्या मेरे भाजपा में शामिल होने से अनुसूचित जनजाति का दर्जा मांग रहे लोगों को अधिकार मिल पाएगा? क्या नई नौकरियाँ पैदा होंगी? क्या भूमिहीन मूल निवासियों को भूमि अधिकार मिलेगा? बोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय इधर उधर की बातें कर रहे हैं।

असम में तीन चरणों में होगा मतदान
असम में 14 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में चुनाव होगा। मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई होगा और परिणाम चार जून को जारी किए जाएंगे।

The post असम के सीएम का दावा- भाजपा में शामिल होंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/87092