Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
अस्तित्व नकारने वालों को नहीं मिलता राम का दर्शन…बोले अमर अग्रवाल…हताश कांग्रेस नेता व्यर्थ में कर रहे ईव्हीएम प्रलाप

बिलासपुर/ चिरमिरी—-राम का अस्तित्वनकारने वालों को प्रभु का दर्शन नहीं मिलता है। आमंत्रण ठुकराने वाले राम भक्त हो नही हो सकते। मोदी सरकार ने दुनिया में भारत की साख को स्थापित किया है। भारत का तेजी से विकास हुआ है। इसलिए साल 2024 में जनता एक बार फिर केन्द्र में मोदी सरकार बनाने के लिए तैयार बैठी है। यह बातें चिरमिरी में कोरबा लोकसभा बैठक के बाद पत्रकारों से क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल ने कही। अमर ने बताया इस समय देश में भाजपा की लहर चल रही है। केन्द्र में 400 पार के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

देश में आम चुनाव का वातावरण  पूरी तरह से तैयार है।  यह बातें चिरमिरी में कोरबा लोकसभा की बैठक के दौरान क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल ने कही। अमर ने बताया कि 2014 से लेकर अब तक मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख बढ़ी है। भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। इस बार मोदी की अगुवाई में केन्द्र में भाजपा की सरकार 400 सीटों के साथ बनाएगी।

प्रदेश की सभी सीट जीतेंगे

अमर ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ से सभी 11 सीटो पर जीतने जा रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता गांव गांव पहुंच रहे हैं। पत्रकारों को पूर्व मंत्री ने बताया कि जनता के साथ संपर्क और संवाद के लिए छत्तीसगढ़ में तीन क्लस्टर बनाया गया है। पार्टी ने बिलासपुर समेत कोरबा, रायगढ़, सरगुजा लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी है। हम कोरबा लोकसभा भारी मतों से जीतेंगे।

राहुल को गंभीरता से नहीं लेती

राहुल गांधी की न्याय यात्रा के सवाल पर अमर ने कहा कि राहुल गांधी की बातों को देश की जनता गंभीरता से नहीं लेती है। उनके बयानों से भाजपा को ही फायदा होना है। श्री राम के अस्तित्व को नकारने में वाले आमंत्रण का उलाहना दे रहे है। सच तो यह है कि भगवान अपने भक्तों को ही दर्शन देते हैं। राहुल गांधी को देश की जनता को  बताना चाहिए जब पूरे देशवासी प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से गौरानान्वित हो रहे हैं तो उन्हें प्रभु श्री राम से क्या तकलीफ है ? जबकि रामलला के प्रकाट्य उत्सव के निमंत्रण को कांग्रेस और गांधी परिवार में खुद ठुकराया है।

हार गए तो ईवीएम का बहाना

ईवीएम पर कांग्रेस नेताओं की आशंका के सवाल पर अमर ने कहा कि हार पर हार मिलने से कांग्रेस नेता हताशा है। कांग्रेस जब जीत जाए तो ईव्हीएम ठीक है। और जब हार जाए तो कांग्रेेसी गड़बड़ी का बहाना बनाते हैं। 2018 में ईवीएम से ही कांग्रेस को बम्पर जीत मिली। इस बार हार गए तो ईव्हीएम पर आरोप लगाना ठीक नहीं है।

पांच साल में सारे वादे पूरे

अमर ने एक सवाल पर  कहा कि मोदी गारंटी पर 2 महीने पहले प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी। सुशासन दिवस पर किसानों को बोनस की 2 साल की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की गई। महतारी वंदन योजना के लिए बजट में प्रावधान किया गया। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जा रही है। किसानों को 3100 रूपये समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। अमर ने दुहराया कि घोषणा पत्र में किए गए सारे वादों को पांच वर्षों में पूरा कर दिया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में सरगुजा संभाग प्रभारी राजा पांडे, स्वास्थ्य मंत्री और क्षेत्र के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल,पूर्व गृह मंत्री, सह क्लस्टर प्रभारी राम सेवक पैकरा,पूर्व मंत्री, कोरबा लोकसभा प्रभारी भैया लाल राजवाड़े, कोरबा लोकसभा सहसंयोजक मनोज शर्मा, कोरबा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

https://www.cgwall.com/those-who-deny-existence-do-not-get-darshan-said-amar-aggarwal-frustrated-congress-leaders-are-talking-about-evm-in-vain/