Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
आज है नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की 126 वीं जयंति, जानें उनसे जुड़ी ये खास बातें.. 

नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। इसलिए 232 जनवरी का दिन पराक्रम दिवस के रूप में देशभर में मनाया जाता है। पहली बार इस दिवस को साल 2021 में नेताजी के 124वें जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। पश्चिम बंगाल, झारखंड, त्रिपुरा और असम में इस दिन राजकीय अवकाश भी घोषित है। इस दिन केंद्र सरकार नेताजी को सम्मानित करते है। उन्हें देश का महान छात्र और सच्चा राष्ट्रवादी माना जाता है। 

नेताजी के बारे में
आज देशभर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का 126वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। उन्होंने स्कॉटिश चर्च कॉलेज से बीए दर्शनशास्त्र किया था, यह कॉलेज कलकत्ता विश्वविद्यालय का हिस्सा है। बाद में, 1919 में उन्होंने भारतीय सिविल सेवा (I.C.S.) को पूरा करने के लिए इंग्लैंड की यात्रा की। अपनी कक्षा में उच्चतम अंग्रेजी अंकों के साथ वह चौथे स्थान पर रहे। वह ब्रिटिश सरकार के लिए काम नहीं करना चाहते थे, इसलिए 1921 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया और भारत वापस चले गए। माना जाता है कि देशबंधु चितरंजन दास, जो बाद में उनके राजनीतिक गुरु भी हुए, ने नेताजी को भारत लौटने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया था।

आजाद हिन्द फौज की स्थापना की
नेताजी सुभाषचंद्र बोस देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराना चाहते थे। 21 अक्टूबर 1943 को देश से बाहर अविभाजित भारत की पहली सरकार बनी थी। उस सरकार का नाम था आजाद हिंद सरकार। ब्रिटिश राज को नकारते हुए ये अखंड भारत की सरकार थी। 4 जुलाई 1943 को सिंगापुर के कैथे भवन में समारोह के दौरान आजाद हिंद फौज की कमान सुभाष चंद्र बोस के पास आई। फिर 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद सरकार की स्थापना हुई। इसे नौ देशों ने मान्यता दी थी। जिसमें जर्मनी, जापान फिलीपींस जैसे देश शामिल थे।

ये हैं वे परमवीर चक्र विजेता
आज 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के मौके पर परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर 21 द्वीपों के नाम रखे जाएंगे। इस अवसर पर प्रधान मंत्री मोदी द्वारा एक समारोह में अंडमान और निकोबार के 21 बड़े अनाम द्वीपों का नाम परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा जाएगा। परमवीर चक्र विजेताओं में मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और मानद कप्तान (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, एम.एम,; द्वितीय लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे; नायक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, कैप्टन जीएस सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, सैकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, सूबेदार मेजर (तत्कालीन राइफलमैन) संजय कुमार और सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (माननीय कप्तान) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव के नाम हैं।

The post आज है नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की 126 वीं जयंति, जानें उनसे जुड़ी ये खास बातें..  appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/46379