Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
आपने हराने का काम किया इस कारण नहीं बन पाई सरकार: प्रियंका

नेशन अलर्ट/9770656789
www.nationalert.in

राजनांदगांव. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज राजनांदगांव सहित बालोद विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए सभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने जनता को राज्य में कांग्रेस सरकार नहीं बनने देने के लिए जिम्मेदार ठहराया। इसे स्पष्ट करते हुए प्रियंका ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान की रक्षा के लिए कार्य किया था लेकिन आपने कुछ विधायकों को हराने का काम किया इस कारण यहां सरकार दोबारा कांग्रेस नहीं बना पाई।
प्रियंका गांधी ने राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए सभा को संबोधित कर वोट मांगे। बालोद विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने कांकेर लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी विरेश ठाकुर के लिए सभा को संबोधित किया।
क्या कुछ कहा
प्रियंका गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चंद उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। केन्द्र सरकार देश के संविधान को बदलना चाहती है। जबकि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तब आदिवासियों की जमीन उन्हें वापस मिली थी। जमीन के पट्टे प्राप्त हुए थे।
भाजपा सरकार को लेकर प्रियंका गांधी बोली की राज्य में सरकार बनाते ही भाजपा ने 35 किलो चावल योजना बंद कर दी। बेराजगारी भत्ता बंद कर दिया। गोठान योजना बंद कर दिए। यह सभी योजनाएं लोगों को रोजगार उपलब्ध कराती थी। भूमिहीन पैसे प्राप्त करते थे। लेकिन अब ये बंद हो चुके हैं।
महंगाई पर बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आज हर वस्तु की कीमत बढ़ रही है। पहले सोना-चांदी के दाम बढ़ते थे और आज दाल-चावल महंगा हुआ जा रहा है। अपनी सरकार की योजनाओं पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि यदि केन्द्र में कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार आती है तो प्रत्येक गरीब महिलाओं को 1 लाख रूपए सालाना मुफ्त में मिलेंगे। 25 लाख रूपए का बीमा होगा। नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण महिलाओं को दिया जाएगा। एमएसपी के लिए कानून बनेगा।
प्रियंका गांधी ने खेती-किसानी पर बात करते हुए कहा कि इससे जुड़ी सामग्रियां जीएसटी मुक्त कर दिए जाएंगे। जल-जंगल और जमीन को बचाने का काम केन्द्र के सरकार बनाने के तुरंत बाद कांग्रेस करेगी। भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि संविधान बदलकर भाजपा आपके अधिकारों को कम करना चाहती है।

http://www.nationalert.in/?p=12008