Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
इस अहम बिल को राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और अन्य निर्वाचन आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति से संबंधित एक विधेयक को अपनी स्वीकृति दे दी है। शुक्रवार को जारी एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और पदावधि) विधेयक 2023 में सीईसी या ईसी की नियुक्ति के लिहाज से चयन समिति पर विचार करने की प्रक्रिया के लिए सर्च कमेटी बनाने का प्रविधान है, जिसकी अध्यक्षता कानून मंत्री करेंगे। 

राष्ट्रपति ने प्रकाशन उद्योग को नियंत्रित करने वाले ब्रिटिश-युग के कानून को बदलने और पत्रिकाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक को भी मंजूरी दे दी। यह 1867 के अधिनियम का स्थान लेगा।

राष्ट्रपति ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक 2023 और अनंतिम कर संग्रहण विधेयक 2023 को भी स्वीकृति प्रदान कर दी। संसद के शीतकालीन सत्र में इन विधेयकों को पारित किया गया था। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कर दिया। 

The post इस अहम बिल को राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/75549