Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
इस शहर को जिला बनाने का वादा नहीं हुआ पूरा, युवा मोर्चा ने प्रदर्शन कर कांग्रेसियों को थमाया लॉलीपॉप…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भाजपा युवा मोर्चा ने पत्थलगांव शहर में अनोखा प्रदर्शन किया है। दरअसल, लंबे समय से पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग की जा रही है। मगर अब तक मांग पूरी नहीं होने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक और सरकार के नाम का शहर में लॉलीपॉप चॉकलेट बांटकर प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी सड़क पर रोककर उन्हें लॉलीपॉप दिया।

बताया जा रहा है कि, बीते दो दशक से पत्थलगांव को जिला बनाने की मांग जोरशोर से उठ रही है। पूर्व में यहां के कांग्रेस विधायक रामपुकार सिंह ने क्षेत्रवासियों को कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जिला बनाए जाने का बात कही थी, लेकिन सरकार के पांच साल बीतने को है आज तक जिला नहीं बनाए जाने से भाजपाइयों ने सड़क पर उतरकर अनोखा प्रदर्शन कर सरकार का विरोध जताया। कार्यक्रम में भाजपाइयों ने एक-एक कांग्रेसियों को रोककर उनके वादों को याद दिलाते हाथों में लॉलीपॉप थमाया।

भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि, 2018 के चुनाव में पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने कहा था की मैं विधायक और मेरी सरकार बनी तो पत्थलगांव को सवर्प्रथम जिला की सौगात मिलेगी। मगर आज तक पत्थलगांव जिला नहीं बनाया गया। जिला बनाने के नाम पर विधायक ने पत्थलगांव के क्षेत्र की जनता को ठगने का काम किया है। भाजपा नेता सुनील गर्ग ने कहा कि एक बार जितने के बाद विधायक रामपुकार सिंह जनताओं को ठगा है। उन्होंने कहा कि क्या फिर कांग्रेस प्रत्याशी बने तो जनता को ठगने का काम करेंगे। इस बार पत्थलगांव की जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

https://theruralpress.in/2023/08/22/the-promise-of-making-this-city-a-district-was-not-fulfilled-yuva-morcha-protested-and-handed-over-lollipops-to-congressmen/