Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
करंट लगने से हाथी की मौत, आरोपियों को गिरफ्तार करने डॉग स्क्वायड का ले रहे सहारा

मनीष सरवैया@महासमुंद। बीती रात्रि कोडार के जंगल में विचरण कर रहे एक नर हांथी की करंट से मौत हो गई है। जिला मुख्यालय से 20- 22 किमी दूर कोडार के नहर में शिकारियों ने वन्य प्राणियों का शिकार करने के लिए करंट लगा रखा था। घटना बीती रात्रि में लगभग 9-10 बजे की बताई जा रही है। रात्रि में ही हाथी गस्त दल को इसकी जानकारी मिली और वन विभाग का अमला घटना स्थल पहुंच गया था।

जानकारी के अनुसार कोई पुस्सु नमक किसान के खेत ने यह करंट शिकार करने लगाया गया था। वन विभाग ने आरोपियों को गिरफ्तार करने, डॉग स्क्वायड का सहारा लिया है। जिस स्थान पर करंट लगा हुआ था। उसे स्थान पर एक घर में डॉग बार बार पहुंच रहा है। बहरहाल वन विभाग मामले की पड़ताल में लगी है। वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार वन विभाग हांथी का पंचनामा कराकर पोस्ट मॉर्डन की तैयारी कर रहा है।

महासमुंद जिले सहित बलौदा बाजार सीमावर्ती क्षेत्र में वन्य प्राणियों की लगातार शिकार होने की जानकारी मिलती रहती है। वन विभाग की उदासीनता के चलते वन्य जीवों के शिकार हो रहे हैं। बीती रात्रि कोडार जलाशय के पास 11 केवी विद्युत लाइन में हुकिंग कर तार बिछाया गया था। दो हाथी गरियाबंद जिले से विचरण करते हुए महासमुंद के रास्ते सिरपुर क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे। इनमें से एक दंतैल हाथी शिकारियों के द्वारा बिछाए गए तार के संपर्क में आ गया। इससे नर हाथी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

https://www.khabar36.com/elephant-died-due-to-electrocution/