शिखिल ब्यौहार, भोपाल। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र बनाने को एक समिति बनाई है। इस समिति के चेयरपर्सन पी. चिदंबरम होंगे। समिति ने देशभर में आम लोगों, अलग अलग वर्गों, समूहों और संगठनों से सुझाव मांगे हैं। इन सुझावों के लिए पार्टी द्वारा वेबसाइट और ईमेल एड्रेस भी दिया गया है। कांग्रेस ने इसे ‘आवाज भारत की’ नाम के साथ एक पहल के रूप में प्रस्तुत किया है और कहा है कि लोगों के सुझावों के आधार पर कांग्रेस का मेनिफेस्टो तैयार किया जाएगा।
कांग्रेस ने गठित की घोषणा पत्र समिति
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गठित समिति में चेयरपर्सन और संयोजक के अलावा 15 सदस्य हैं। इसका चेयरपर्सन पी. चिदंबरम और संयोजक छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को बनाया गया है। कांग्रेस मेनिफेस्टों समिति सदस्यों ने कम से कम 2 राज्यों को चुना है। सदस्य उन राज्यों में जाकर आम जनता, कार्यकर्ताओं से विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। कांग्रेस ने कहा कि देश के आम नागरिक के लिए घोषणा पत्र बनना है और इसमें उनकी भी सहभागिता रहे, ये प्रयास किया जाएगा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H