Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
कांग्रेस चुनाव प्रभारी ने बदला पाला..संतोष कौशिक समेत दर्जनों कांग्रेसी भाजपा में शामिल…विष्णु यादव ने किया प्रवेश

बिलासपुर–(दिलीप तोलानी)-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विष्णु यादव और बिलासपुर लोकसभा कांग्रेस चुनाव प्रभारी जिले के दिग्गज कांग्रेसी संतोष कौशिक ने दर्जनों नेताओं के साथ भाजपा में प्रवेश किया है। विष्णु यादव ने बिलासपुर में तो संतोष कौशिक ने दल बल के साथ रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों भाजपा का भगवा झण्डा उठाया है।

बिलासपुर में नामांकन दाखिला से पहले पुराना बस स्टैण्ड स्थित आयोजित आमसभा को प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी के सदस्य विष्णु यादव ने अपने साथियों के साथ भाजपा में प्रवेश किया है। विष्णु यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा उनके साथ दोयम व्यवहार किया है। इस समय कांग्रेस पार्टी चन्द लोगों के हाथ में सिमट कर रह गयी है। मुख्यमंत्री ने विष्णु यादव का अमर अग्रवाल, धरमजीत सिंह, धरमलाल कौशिक,सुशांत शुक्ला के सामने विष्णु यादव का स्वागत कर भाजपा का पटका पहनाकर अपना बनाया।

इसके अलावा रायपुर में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस के बिलासपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी संतोष कौशिक ने भी भाजपा में प्रवेश कर लिया। संतोष कौशिक के साथ तखतपुर संगठन और नगर पंचायत के एक दर्जन कांग्रेसियों ने भी भाजपा का दामन थामा है।

तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह की अगुवाई में कांग्रेस से भाजपा में प्रवेश करने वाले संतोष कौशिक का नाम जिला कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार है। कांग्रेस संगठन ने पिछले दिनों ही उन्हें लोकसभा चुनाव का प्रभार दिया था। लेकिन कौशिक ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस का हाथ छोड़कर रायपुर में मुख्यमंत्री के हाथों भाजपा प्रवेश किया।

संतोष कौशिक के अलावा रायपुर में भाजपा प्रवेश करने वालों की सूची में  तखतपुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजेश्वरी कौशिक, जनपद सदस्य दिव्या मिश्रा, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश कौशिक, पूर्वर जनपद सदस्य राकेश तिवारी, जनपद सदस्य योगेश साहू, सभापति रवि सोनी, जनपद सदस्य आयुषा खाण्डे, जनपद सदस्य आरती परमानन्द, पूर्व सरपंच विजय भौमिक, पूर्व पार्षद धात्री गुप्ता, पूर्व आईटी सेल राहुल श्रीवास, महामंत्री मनीष तिवारी का नाम प्रमुख है।

बताते चलें कि दिग्गज कांग्रेस नेता संतोष कौशिक पिछले दिनों तखतपुर में आयोजित कांग्रेस की रैली में शिरकत नहीं किया था। इस बात को लेकर कयास लगाया जा रहा था कि संतोष जल्द ही भाजपा में प्रवेश करेंगे। बताते चलें कि विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट नहीं मिलने को लेकर संतोष कौशिक काफी नाराज चल रहे थे।

रायपुर में संतोष कौशिक समेत एक दर्जन लोगों के भाजपा प्रवेश के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा उप मुख्यमंत्री अरुण साव, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। इधर संतोष कौशिक और विष्णु यादव के भाजपा प्रवेश के बाद कांग्रेस को निश्चित रूप से बड़ा झटका लगा है।

https://www.cgwall.com/election-in-charge-changes-party-santosh-kaushik-and-dozens-of-congressmen-join-bjp/