Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
कांग्रेस राज में भय और भ्रष्टाचार का माहौल – बृजमोहन

भिलाई/24/04/2023/ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज भिलाई में भिलाई नगर विधानसभा एवं वैशाली नगर विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक ली। यह बैठक गुरु नानक नगर के गुरुद्वारा हॉल में आयोजित थी।

बैठक में उन्होंने मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ प्रभारियों से पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी ली और उनका मार्गदर्शन किया।

इस दौरान अपने उद्बोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाले 6 महीने तक भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर तैयार रहना होगा और प्रत्येक बूथ में मजबूती के साथ खड़े रहकर प्रचंड जीत दर्ज करनी है। बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस राज आते ही भिलाई सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ में विकास कार्य थम से गए हैं। चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार और माफियाओं का बोलबाला है।

यह भी पढ़ें:-सीएम बघेल की उपस्थिति में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव समापन

जन भावनाओं के विपरीत प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेतरतीब ढंग से चल रही है। ऐसे में इन कांग्रेसियों से अगर पूछ लो कि साढे 4 साल की अपनी कोई एक उपलब्धि बताओ तो वे बगले झांकने लग जाते हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में भय और भ्रष्टाचार का माहौल कैसा है की जनता हलकान परेशान है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जितनी भी योजनाएं बनाई वह सारी योजनाएं धरातल पर आकर फेल हो गई हैं। वही नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार जनता के लिए जितनी भी योजनाएं चला रही है उसमें भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार रोड़े अटका रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 16 लाख ग्रामीण और 40लाख शहरी गरीबों के सिर से भूपेश बघेल ने पक्का मकान छीन लिया है।

इस योजना में भूपेश बघेल को दिक्कत इस बात से है कि इसमें हितग्राहियों का पैसा सीधे उनके खाते में आता है। यही हाल केंद्रीय जल जीवन मिशन और अमृत मिशन का भी है। प्रदेश की यह संवेदनशील सरकार लगातार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है।

यह भी पढ़ें:-बेमेतरा : कलेक्टर ने किया जलशोधन संयंत्र का औचक निरीक्षण

ऐसे में हम भाजपा के सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ जन विरोधी कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने के लिए संकल्प लेना होगा। पूरी ताकत के साथ अपने बूथ में भाजपा के पक्ष में मतदान हो यह सुनिश्चित करना होगा।

इस बैठक में सांसद विजय बघेल ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारी कैसे की जाए उस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब जनता का विश्वास खो चुकी है।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कहा कि मन को मजबूत करके चुनावी मैदान में हमें उतरना है। और भाजपा के पक्ष में वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि माउथ पब्लिसिटी जो होती है वह अदृश्य होती है परंतु यही ज्यादा असरकारक है। हमें सकारात्मकता के साथ अपनी पार्टी के विचारों को जनता के सामने रखना है।

यह भी पढ़ें:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को बड़ी जिम्मेदारी…कर्नाटक के मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र में करेंगे प्रचार

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि जिस तरह युद्ध के मैदान में पैदल सेना की भूमिका महत्वपूर्ण होती है उसी प्रकार चुनावी राजनीति में भी जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। पार्टी के नेता नौसेना और वायु सेना की तरह सपोर्टिंग होते है। वो आते हैं सभाएं बैठक लेते हैं, माहौल बनाते हैं और चले जाते हैं। परंतु जमीनी मोर्चा कार्यकर्ताओं को ही संभालना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बेहद मजबूत है वह कांग्रेस के कुशासन से भिलाई शहर ही नहीं संपूर्ण छत्तीसगढ़ को मुक्त कराने के लिए आतुर है।

यह भी पढ़ें:-रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 567 यूनिट रक्त का संकलन

भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने अपने संबोधन में कहा भिलाई नगर विधानसभा और वैशाली नगर विधानसभा का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता दमखम के साथ चुनावी समर में उतरने को तैयार है। पिछले वाले साढ़े 4 सालों में कांग्रेस की सरकार ने जितने भी जनविरोधी काम किए हैं सबका बदला जनता लेने के लिए तत्पर है। जनता की आशीर्वाद से भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की सत्ता को भिलाई से उखाड़ फेंकने तैयार बैठे हैं।

इस बैठक में भिलाई जिला प्रभारी संदीप शर्मा,सह प्रभारी चिमन देशमुख, भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी अमित साहू, वैशाली नगर विधानसभा प्रभारी ओंकार बैस सहित भिलाई नगर तथा वैशाली नगर विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The post कांग्रेस राज में भय और भ्रष्टाचार का माहौल – बृजमोहन appeared first on Clipper28.

https://clipper28.com/hi/an-atmosphere-of-fear-and-corruption-in-the-congress-rule-brijmohan/