Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर व्यापारियों से हुई चर्चा, सुझाव भी लिए

राजनांदगांव। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा लालबाग स्थित सिंधु भवन में लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मलेन का आयोजन हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि-मोदी सरकार ने व्यापारियों की कई मुश्किलों और दुविधाओं को दूर किया है। हमारी सरकार की नीतियां देश को सशक्त बनाने की है जिसमें व्यापारी और उद्यमी सबसे बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।गुरुवार की सुबह शुरु हुए इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव विधानसभा के विधायक डॉ. रमन सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंत्री खूबचंद पारख, प्रदेश संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ लाभचंद बाफना रहे। लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कवर्धा जिले के व्यापारी सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। सम्मेलन में मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा हुई।सम्मेलन में खूबचंद पारख ने कहा कि-कोविड महामारी के बीच जब विश्व की अर्थ व्यवस्था लड़खड़ा गई तब भी मोदी सरकार ने अपनी काबिलियत के दम पर देश को संभाले रखा। यह वैश्विक उपलब्धि है। प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने व्यवसाय व उद्यमों को लेकर मोदी सरकार की सकारात्मक नीतियों पर बात की।मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह ने कहा कि- मोदी सरकार के 9 साल और प्रदेश में भाजपा के 15 साल की सत्ता में व्यापारियों का बड़ा समर्थन हमें हासिल हुआ। व्यवसाय और उद्यमों के लिए सहज वातावरण विकसित करने नई-नई नीतियां बन रहीं हैं। अब व्यापार के तरीके भी बदल रहे हैं तो सरकार भी इसके अनुसार ही नए फैसले ले रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह ने 20 व्यापारियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने इन सम्मानित व्यापारियों के साथ ही भोजन किया।सम्मेलन में स्वागत भाषण जिला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक राजा माखिजा ने दिया। जबकि उत्तर मंडल संयोजक पंकज जैन ने आभार प्रकट किया। व्यापार प्रकोष्ठ दक्षिण मंडल संयोजक जैनम बैद ने सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों की कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।कार्यक्रम में भाजपा राजनांदगांव जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, महामंत्री राजेंद्र गोलछा, रवींद्र वैष्णव, जिला कोषाध्यश आलोक बिंदल, भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, उत्तर मंडल कार्यकारिणी अध्यक्ष हर्ष रामटेके, निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजा माखीजा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज बैद, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य उत्तम गीडिया, जिला सह संयोजक राजकुमार बाफना, महेश सोनी, हरीश मोटलानी, नागेश कांकरिया, मूलचंद भंसाली, कोषाध्यक्ष योगेश सारथी, कार्यालय मंत्री विजय कोटडिया, दक्षिण मंडल संयोजक जैनम बैद, उत्तर मंडल संयोजक पंकज जैन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुलाब वर्मा, अनिल परचानी, राजेश नागवानी, चंकी अग्रवाल, मनोज करंडे, सुधा पवार, योगेश खत्री सहित प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

The post केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर व्यापारियों से हुई चर्चा, सुझाव भी लिए appeared first on .

https://www.kadwaghut.com/?p=88501