Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
कोरबा: 11 फीट गड्ढे में गिरा विशालकाय सांड, घंटों चला रेस्क्यू

एसईसीएल द्वारा बनाए गए पानी सप्लाई के लिए गड्ढे में एक विशालकाय सांड गिर गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
कुसमुंडा कॉलोनी में पानी सप्लाई के लिए बनाए गए 11 फीट वाल गड्ढे में एक विशालकाय सांड गिर गया। जिसके बाद सांड हुंकार लगाने लगा। आवाज सुनकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया। जहां घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

एसईसीएल कुसमुंडा इलाके के विकास नगर कॉलोनी में पानी सप्लाई के लिए वाल बैठाया गया है। जहां कॉलोनी और घरों में प्रतिदिन पानी की सप्लाई दी जाती है। इस वाल को ऑपरेटर बन्द और चालू करते है। जिसके बाद सप्लाई शुरू होता है।

वाल को लगभग 11 फीट गड्ढे में बैठाया गया है। सोमवार की तड़के सुबह गड्डे में विशालकाय सांड गिर गया। इस घटना के बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना स्थानीय पार्षद अमरजीत सिंह को दी गई। जहां पार्षद और स्थानीय लोगों के द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से घंटे मशक्कत के बाद सांड को बाहर निकाला गया। तब जाकर लोगों ने और सांड ने राहत की सांस ली। जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।

लोगों ने बताया कि विकास नगर गुरुद्वारा परिसर के सामने सड़क के किनारे पानी सप्लाई वाल के बने इस गड्ढे में हादसे हो रहे हैं। कुछ दिन पूर्व एक कार भी इसमें गिर गई थी। जिसमें कार चालक को चोंटे आयी थी। तड़के सुबह दो सांड आपस में लड़ते हुए एक गिर गया। पिछले लगभग दो साल से बने इस वाल गड्ढे को ढकने संबंधित एसईसीएल के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। जिस वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। इस घटना के बाद लोगों में भरी आक्रोश हैं। समय रहते अगर नहीं ढंका गया तो आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिसकी जवाबदारी संबंधित विभाग की होगी।

The post कोरबा: 11 फीट गड्ढे में गिरा विशालकाय सांड, घंटों चला रेस्क्यू appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/79631