Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
कोर कमेटी की बैठक, निजी होटल में भाजपा पदाधिकारियों की मीटिंग,2023 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो पर

गोवर्धन सिन्हा@राजनांदगांव। जिले के सोमनी स्थित एक निजी होटल में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक का दौर जारी है। इसी क्रम में कोर कमेटी बैठक संपन्न होने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर संभागीय पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं।

2023 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज राजनांदगांव में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक की गई जिसमें प्रदेश से लेकर संभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे। सुबह से शुरू हुए बैठकों के दौर में सबसे पहले 180 नेताओं ने 165 शक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद शाम को सभी पदाधिकारियों ने रिपोर्ट पेश की जिसके आधार पर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने तमाम बिंदुओं पर मंथन करने के बाद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रोड मैप तैयार कर रहे हैं। वही कांग्रेस को किस तरीके से घेरा जाए इसको लेकर भी इस बैठक को अहम माना जा रहा है। कल सोमवार को सुबह 10:00 बजे बैठक का दौर शुरू होगा जिसमें तमाम पदाधिकारियों की विभिन्न चरणों में बैठक ली जाएगी। इस बैठक के बाद राष्ट्रीय नेता सुश्री सरोज पांडे ने कहा कि- कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में आड़े हाथों लेगी भ्रष्टाचार ही बीजेपी के लिए 2023 विधानसभा चुनाव का प्रमुख मुद्दा होगा रमन सिंह ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि- सभी शक्ति केंद्रों में भाजपा के पदाधिकारियों ने आज यह जानकारी हासिल की है कि भाजपा अगर इन बूथों पर जीती है तो क्यों जीती है और अगर हारती है तो क्यों हारती है इन सभी बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

https://www.khabar36.com/core-committee-meeting/