Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
गांधी जयंती 2023: गांधी जयंती पर लिखे आसान निबंध

गांधी जयंती दो अक्तूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। इस दिन महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां हमने आपको महात्मा गांधी के ऊपर निबंध लिखने के लिए कुछ आईडिया बताये हैं।

गांधी जयंती हर साल 2 अक्तूबर को मनाई जाती है। यह दिन भारत में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है। 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। इस दिन पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें अभियान, रैलियाँ और भाषण शामिल हैं। प्यार से ‘बापू’ कहे जाने वाले महात्मा गांधी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा थे।

उनकी जीवन यात्रा चुनौतियों और कठिनाइयों से भरी थी। इस खबर में हमने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया है। इनकी सहायता से बच्चे महात्मा गांधी के ऊपर निबंध लिख सकते हैं।

सत्याग्रह आंदोलन
1906-07 में दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी ने भारतीयों के लिए अनिवार्य पंजीकरण और पास के ख़िलाफ़ सत्याग्रह चलाया था। बच्चों के लिए निबंध लिखने का यह एक अच्छा विषय हो सकता है। आप निबंध में आंदोलन के दौरान गांधीजी के संघर्ष पर भी लिख सकते हैं।

अहिंसा और उसका महत्व
जब भी अहिंसा की बात आती है, तो महात्मा गांधी का नाम सबसे ऊपर आता है। अहिंसा का मतलब हर परिस्थिति में स्वयं और दूसरों का हानिरहित रखने से है। ‘अहिंसा’ बापू की सबसे बड़ी शिक्षाओं में से एक थी।आप इसपर भी निबंध लिख सकते हैं।

भारत छोड़ो आंदोलन
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी ने 8 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। इस अभियान के दौरान महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो’ की बात कही थी। निबंध लिखने के लिए यह टॉपिक भी काफी अच्छा है।

The post गांधी जयंती 2023: गांधी जयंती पर लिखे आसान निबंध appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/63670