Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
छत्तीसगढ़ में नेता चुनने भाजपा विधायक दल की बैठक कल

रायपुर 09 दिसम्बर।छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों में सत्ता में धमाकेदार वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)विधायकों की कल विधायक दल का नेता चुनने के लिए कल यहां बैठक होंगी।

      भाजपा आलाकमान ने छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए आहूत बैठक के लिए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।तीनो पर्यवेक्षकों के कल सुबह यहां पहुंचने की संभावना है।नवनिर्वाचित विधायकों की प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बैठक होंगी।

     राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की है।भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस को अप्रत्याशित रूप से शिकस्त कर सत्ता में वापसी की है।कांग्रेस को महज 35 सीटों पर सन्तोष करना पड़ा।

      भाजपा नेतृत्व ने अभी तक किसी को मुख्यमंत्री बनने के संकेत नही दिए है,लेकिन राजनीतिक जानकारों के अनुसार रेस में पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह आगे बताए जा रहे है।उनके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव,पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय एवं रेणुका सिंह के भी रेस में होने की चर्चा है।

The post छत्तीसगढ़ में नेता चुनने भाजपा विधायक दल की बैठक कल appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/72672