Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
जल संरक्षण को लेकर पार्षद का अनोखा प्रदर्शन, जल समाधि लेकर तालाब में धार्मिक चीजों के विसर्जन का किया विरोध

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भाजपा पार्षद ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखा जन जागरण अभियान शुरू किया है। रायपुर के एक तालाब में भाजपा पार्षद कूद गए और पानी में जाकर नेता ने धार्मिक चीजों के विसर्जन का विरोध किया।

दरअसल, शनिवार को स्वामी आत्मानंद करबला सरोवर में बारिश के बीच वार्ड नंबर 39 के भाजपा पार्षद अमर बंसल ने सांकेतिक अर्ध जल समाधि लेकर जल संरक्षण की अलख जगाने का काम किया है। चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी इलाके के पार्षद बंसल ने कहा कि, तालाब में अलग-अलग धर्मों से जुड़ी चीजों का विसर्जन होता है। इससे तालाब का पानी दूषित हो रहा है।

कुंड में हो विसर्जन
पार्षद ने कर्बला तालाब में जाकर, तख्ती लेकर सामाज के लोगों को जागरुक करने की बात कही। बंसल ने कहा कि कर्बला तालाबा को हम स्वामी आत्मानंद सरोवर के नाम से भी जानते हैं। हम सब से आग्रह करते हैं कि केमिकल युक्त फूल पत्ती, मूर्ति विसर्जन जैसे चीजों को तालाब में विसर्जित ना किया जाए। पार्षद ने मांग की है कि जिस तरह महादेव घाट में कुंड बनाकर बाकी आयोजनों में विसर्जन की प्रक्रिया अपनाई जाती है। उसी तरह कुंड में ही चीजों को विसर्जित किया जाना चाहिए। इसकी मांग उन्होंने नगर निगम प्रशासन से भी की है।

https://theruralpress.in/2023/07/30/councilors-unique-performance-regarding-water-conservation-opposition-to-immersion-of-religious-things-in-the-pond-by-taking-water-tomb/