Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
जिले में दो चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न, जिला प्रशासन और पुलिस की चाक- चौबंद व्यवस्था के बीच मतदान हुआ

नितिन@रायगढ़। नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2023-23 में नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड 27 में बीते कल मतदान की प्रक्रिया शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई। मतदान स्थल जतन केंद्र में पूरे दिन जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

शाम तक सम्पन्न हुई मतदान प्रक्रिया में यहां पर मतदान का प्रतिशत 55.16 रहा। जिसमें कुल 1739 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें कुल पुरूष मतदाताओं की संख्या 850 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 889 रही।

ज्ञात हो कि नगर निगम वार्ड क्रमांक 27 में कुल 3153 मतदाता है। जिनमें 1586 पुरूष मतदाता एवं 1567 महिला मतदाता है। इस वार्ड में तत्कालीन कांग्रेस पार्षद स्व. संजना शर्मा की मृत्यु के बाद से उप चुनाव कराया जाना था। जिसके लिए प्रशासन ने कल की तारीख निर्धारित की थी। इस वार्ड में सम्पन्न हुए उपचुनाव में मुख्य रूप से पांच प्रत्याशियों के बीच ही मुकाबला रहा।
जिनमें

1,कांग्रेस से रानी अशोक सोनी
2,भाजपा-.. सरिता राजेद्र ठाकुर
3,उगता सूरज- .. योगेश्वरी कुर्रे
4,जनता जोगी कांग्रेस-. रोमा राय
5,बसपा-.. प्रेम कुमार इनोसेंट कुजुर
पार्षद प्रत्याशी रही।

रायगढ़ जिले में नगर निगम के शहरी वार्ड क्रमांक 27 नगरीय उपचुनाव के अलावा पुसौर नगर पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन भी सम्पन्न कराया गया।

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत पुसौर के क्षेत्र के क्रमांक 25 में जनपद पंचायत सदस्य के लिए बीते कल उप निर्वाचन हुआ। यहां तकरीब 59.94 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 2776 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें कुल पुरूष मतदाताओं की संख्या 1444 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 1332 रही। ज्ञात हो कि पुसौर क्षेत्र क्रमांक 25 में कुल 4631 मतदाता है। जिनमें 2375 पुरूष मतदाता एवं 2256 महिला मतदाता है।

देर शाम मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच दोनो स्थानों की मत पेटियां लाकर शहर के थाना चक्रधर नगर क्षेत्र में स्थित पालीटेक्निक कालेज भवन के ऊपरी मंजिल में रखी गई। ध्यान देने योग्य बात यह है कि इन दोनो स्थानों में सम्पन्न हुए उपचुनाव की गणना हेतु 12 जनवरी 2023 का दिन निर्धारित किया गया है।

https://www.khabar36.com/two-elections-completed-peacefully-in-the-district/