Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
देश में कई राज्यों में पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा, कई राज्यों में बारिश की असार…

उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि का पूर्वामुनाम जताया है। इसके अलावा कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

किन इलाकों में होगी बारिश और बर्फबारी?

विभाग ने जानकारी दी है कि समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर ट्रफ लाइन पर ताजा पश्चिमी विक्षोभ दिखा है। विभाग ने आगे बताया कि अगले चार दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।

बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

इसके अलावा अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में तेज हवा चलने का भी अनुमान है।

कहां कितना तापमान?

देश की राजधानी दिल्ली में पारा चढ़ने का पूर्वानुमान है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियसर रहेगा। साथ ही प्रदेश में दोपहर के समय हवा चलने की संभावना भी है। मुंबई में आसमान साफ रहेगा और यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहेगा।

चेन्नई में छाए रहेंगे बादल

कोलकाता में भी आसमान साफ रहेगा और यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। चेन्नई में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। प्रदेश में सुबह कोहरा और बाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

The post देश में कई राज्यों में पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा, कई राज्यों में बारिश की असार… appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/48787