Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
नारायणपुर : सहायक उप निरीक्षक बिरिया राम भगत हुए रिटायर्ड

नारायणपुर : आज दिनाँक 30.04.2023 को जिला पुलिस बल नारायणपुर में तैनात सहायक उप निरीक्षक बिरिया राम भगत एवं सहायक आरक्षक महंगू राम कतलाम सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्त होने पर आईपीएस पुष्कर शर्मा ने भगत एवं कतलाम को स्वस्थ निरोगी और दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान किया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर भावभीनी विदाई दी।

बिरिया राम भगत, सहायक उप निरीक्षक, जिला पुलिस बल नारायणपुर दिनाँक 11-06-1985 को जिला पुलिस बल, उमरिया (मध्यप्रदेश) में आरक्षक (जीडी) के पद पर नियुक्त होकर अपनी सेवाएं देते हुए दिनाँक 16-03-2007 को स्थानांतरण पर जिला नारायणपुर में आमद आये। भगत पुलिस विभाग में कुल 37 वर्ष 10 माह 19 दिवस तक निरंतर उत्कृष्ट सेवा देने के पश्चात् आज दिनाँक 30.04.2023 को सेवानिवृत्त हुए हैं। बिरिया राम भगत ग्राम खीकानो, थाना जशपुर, जिला जशपुर (छग) के मूल निवासी हैं।

यह भी पढ़ें:-वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने 1 मई को बोरे-बासी उत्सव को सफल बनाने की अपील की

महंगू राम कतलाम, सहायक आरक्षक, जिला पुलिस बल नारायणपुर दिनाँक 08-11-2011 को सहायक आरक्षक के पद पर नियुक्त होकर जिला नारायणपुर के थाना- कुरुषनार एवं रक्षित केंद्र नारायणपुर में तैनात रहे हैं। कतलाम पुलिस विभाग में सहायक आरक्षक के पद पर कुल 11 वर्ष, 05 माह, 22 दिवस तक निरंतर उत्कृष्ट सेवा देने के पश्चात् आज दिनाँक 30-04-2023 को सेवानिवृत्त हुए हैं। महंगू राम कतलाम ग्राम सोनपुर, थाना सोनपुर, जिला नारायणपुर (छग) के मूल निवासी हैं।

सहायक उप निरीक्षक बिरिया राम भगत एवं सहायक आरक्षक महंगू राम कतलाम ने अपनी सेवा अवधि के दौरान विभागीय दायित्वों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ पूरा किया है तथा सेवा अवधि के दौरान इनका अनुशासन अव्वल दर्जे का रहा है। जिसके फलस्वरूप विदाई समारोह आयोजित कर अनरेनपुर पुलिस द्वारा इनके कर्तव्यनिष्ठा का ‘‘सम्मान’’ की है।

विदाई समारोह के दौरान डीएसपी विनय साहू (डीआरजी), आरआई दीपक साव, निरीक्षक लक्ष्मण भगत सहित रक्षित केंद्र में तैनात पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित मौजूद रहे।

The post नारायणपुर : सहायक उप निरीक्षक बिरिया राम भगत हुए रिटायर्ड appeared first on Clipper28.

https://clipper28.com/hi/narayanpur-assistant-sub-inspector-biriya-ram-bhagat-retired/