Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
न्याय का हक मिलने तक राहुल की यात्रा चलेगी : राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा लगातर छत्तीसगढ़ दौरा जारी है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य भी मिला. छत्तीसगढ़ में कल भी रहूंगी. परसो रांची जाऊंगी. महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य है. महिला कांग्रेस की आज भी बैठक होगी. दूसरा मुद्दा भारत जोड़ो न्याय यात्रा है. कुल 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में यात्रा चलेगी. प्रदेश के 7 जिलों से यात्रा गुजरेगी. बाकी जगह यात्रा अच्छा रही. असम पहुंचते ही विवाद की स्थिति भाजपा ने पैदा करने की कोशिश की.

राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका गया. छात्रों से भी मिलने नही दिया, फिर छात्र खुद बाहर आकर राहुल गांधी से मिले. असम के लोगों का धन्यवाद 8 दिन की यात्रा में उनका सहयोग मिला. असम की जनता के दम पर असम में यात्रा सम्पन्न हुई.राहुल गांधी की यात्रा का 5 स्तंभ है, युवा, भागीदारी, नारी, किसान और श्रमिक न्याय।

न्याय का हक मिलने तक राहुल की यात्रा चलेगी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पोस्टर में भाजपा नेताओं की तस्वीर पर लाम्बा ने आरोप लगाया ये सभी दुष्कर्म के आरोपी। इन पर कुछ कार्रवाई नही हो रही। पीएम मोदी चुप्पी साधे हैं। इंडिया अलायंस बनने से भाजपा बौखलाई है। हमारे दो सहयोगी शिवसेना और एनसीपी को दो फाड़ में बांट दिया। ये जिन्हें भ्रष्ट बता रहे थे, आज वे मंत्री बने बैठे। ईडी लगातार हमारे नेताओं को टारगेट कर रही। राहुल गांधी से भी 55 घण्टे पूछताछ हुई थी, लेकिन कांग्रेस डरी नही है.

ईडी, सीबीआई, आईटी के माध्यम से परेशान करने की कोशिश की। छत्तीसगढ़ में भी ईडी चुनाव से पहले पहुंची। जहां चुनाव हो रहे वहां ईडी पहुंच रही। आगामी राज्यों में होने वाले चुनाव में नारी के सम्मान में चुनाव लड़ा जाएगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में महिलाओं को शामिल होने की अपील की। नारी के सम्मान में आने की अपील की। इंडिया अलायंस जल्द उम्मीदवारों के नामों की एलान करेगी। देश मे बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, बलात्कार पर पीएम ने चुप्पी साध रखी है। डबल इंजन की सरकार वाराणसी में दुष्कर्म मामले में पीएम जवाब क्यों नही देते।

https://khabar36.com/rahuls-journey-will-continue-till-he-gets-his-right-to-justice-national-president-alka-lamba/