Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
पंजाब : ठंड ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 2.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रात का पारा

पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में ठंड ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, मौसम विभाग ने अगले दो दिन का रेड अलर्ट जारी किया है।  इससे पहले 11 जनवरी 2017 को सबसे कम 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। 

मोहाली-पंचकूला और चंडीगढ़ में सर्दी ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सीजन की सबसे सर्द रात रही। इससे पहले 11 जनवरी 2017 को न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को शहर में पहली बार ऐसा हुआ कि सुबह के समय कहीं घना कोहरा तो कहीं धूप खिली रही। 

चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह ठंड के साथ कोहरे ने भी शहर को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह के समय कई इलाकों में विजिबिलिटी 20 मीटर के करीब रही। सीजन में ऐसा पहली बार हुआ कि सुबह नौ बजे के करीब शहर के किसी इलाके में घना कोहरा था तो कहीं थोड़ा आगे जाने के बाद अच्छी धूप खिली थी। 

मौसम केंद्र के अनुसार पिछले साल चंडीगढ़ में 18 जनवरी (3.3 डिग्री सेल्सियस) की सबसे ठंडी रात देखी गई थी। 2022 में सबसे कम एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर में आखिरी बार 11 जनवरी 2017 को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। 

मौसम केंद्र ने अगले 48 घंटे के रेड अलर्ट की घोषणा की है। पिछले कुछ दिनों से सर्दी का कहर लोगों पर खूब टूट रहा है। हालांकि, दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को सर्दी से मामूली राहत जरूर मिल रही है लेकिन शाम होते ही शीतलहर चल रही है। ज्यादा सर्दी पड़ने की वजह से लोगों के हाथ और पैर सुन्न हो रहे हैं। ठंड बढ़ने से लोग घरों में कैद होने को मजबूर रहे हैं।

सामान्य से ज्यादा ठंड झेल रहा शहर

मौसम विभाग के अनुसार धूप निकलने की वजह से शहर का अधिकतम तापमान अब सामान्य जितना पहुंच गया है लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी न्यूनतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। सर्दी और कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिन के समय में धूप निकल सकती है लेकिन शाम को शीतलहर परेशान करेगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सर्दी काफी ज्यादा रहेगी इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया है।

       पिछले वर्षों में न्यूनतम तापमान

  • वर्ष            न्यूनतम तापमान (सेल्सियस)
  • 2024             3.2
  • 2023             3.3
  • 2022             5.1
  • 2021             3.8
  • 2020             3.8
  • 2019             4.2
  • 2018             3.2
  • 2017             2.4

12 उड़ानें रद्द, 31 देरी से उड़ी

खराब मौसम और कोहरे के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से मंगलवार को देरी से उड़ानों का संचालन शुरू हो सका। इस वजह से 12 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और 31 ने देरी से उड़ान भरी। एयरपोर्ट के सीईओ राकेश आर सहाय ने बताया कि सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर के करीब थी, जिस वजह से सुबह की उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

ये उड़ानें रहीं रद्द

6ई2177 दिल्ली, 6ई867 हैदराबाद, 6ई5261 मुंबई, यूके 668 दिल्ली, 6ई6394 पटना, 6ई2195 दिल्ली, 6ई614 गोवा, 6ई7461 जयपुर, 6ई2159 दिल्ली, 6ई242 पुणे, 6ई7742 जयपुर, 6ई7404 जयपुर की उड़ानें रद्द रहीं।

ये रहीं लेट

दोपहर 12 बजे मौसम साफ होने के बाद उड़ानों का आवागमन शुरू हुआ। इसके तहत आठ उड़ानें निर्धारित समय से दो-दो घंटे लेट रहीं जबकि 23 उड़ानें 30 से 45 मिनट लेट रहीं।

The post पंजाब : ठंड ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 2.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रात का पारा appeared first on CG News | Chhattisgarh News.

https://cgnews.in/archives/77988