Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
पुलिस अधिकारियों से सीधे भिड़ गए कांग्रेसी नेता, नाराज सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को बड़ी सुझबुझ के साथ नगर पुलिस अधीक्षक ने समझाया…

नितिन@रायगढ़। वार्ड क्रमांक 27 में हो रहे नगरीय उपचुनाव के दरमियान बीती आखिरी रात भाजपा और कांग्रेस के समर्थक आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए।

छोटा सा विवाद बात में इतना बढ़ गया कि मामला सुलझाने के लिए खुद नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय को दल बल सहित मौके पर आना पड़ गया।

घटना स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद सत्ताधारी पार्टी के नेताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उनका आरोप था कि थाना चक्र धर नगर पुलिस ने इस तरह की अप्रिय घटना की पूर्व सूचना होने के बावजूद कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति गंभीरता नही दिखाई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने खुद थाने जाकर टी आई साहब को बताया था कि भाजपा समर्थक चुनाव के अंतिम रात में इस तरह की गैर कानूनी हरकत को अंजाम दे सकते है जिससे विवाद की स्थिति बन जाएं। इसके बावजूद थाना पुलिस ने उचित कार्यवाही नही की। जिसकी वजह से यहां की स्थिति बिगड़ी।

वहां उपस्थित स्थानीय लोगों का कहना है,कि भाजपा समर्थकों के द्वारा चुनाव की अंतिम रात प्राची विहार में पैसे बांटने का काम किया जा रहा था। ठीक उसी समय कांग्रेस समर्थक भी वहां गुजरे और दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद उत्पन्न हो गया।

इधर भाजपा समर्थकों ने कांग्रेसियों के आरोप को पूरी तरह से गलत बताते हुए,अपनी चुनावी स्थिति में खुद को कमजोर पाकर कांग्रेसियों ने मानसिक हताशा में आकर जबरन का विवाद किया है।

बताया जा रहा है कि घटना स्थल में बीती रात जो भी हुआ उसने वार्ड वासियों के मन में बड़ा प्रभाव डाला है। घटना वार्ड के प्राची विहार कॉलोनी की है। जैसे ही दोनो पक्षों में गरमा गर्म बहस शुरू हुई उसके फोन पर बुलाए जाने के बाद दोनों दलों के लोग भारी संख्या में प्राची विहार पहुंच गए। घटना स्थल में विवाद बढ़ते ही मौके की नजाकत को देखते हुए किसी ने पुलिस को फोन कर जानकारी दे दी। जिसके बाद सीएसपी अभिनव उपाध्याय और थानेदार दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस की उपस्थिति के बाद भी दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में तीखी बहस होने लगी। इसी बीच कांग्रेसी नेता पुलिस अधिकारियों से सीधे भीड़ गए। सूत्रों की माने तो दोनो पक्ष के कुछ नेता शराब के नशे में धुत थे। पुलिस के लिए मामला शांत करना एक बड़ी चुनौती बन गई थी। क्योंकि कांग्रेस के नेता पुलिस अधिकारियों को भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में काम करने का आरोप लगाने लग गए थे।

घंटे भर की मशक्कत के बाद अंततः नगर पुलिस अधीक्षक ने बड़ी समझदारी से दोनों तरफ के नाराज लोगों को शांत कराया।

हालांकि अभी तक इस बड़े मामले में दोनो पक्ष से किसी ने भी पुलिस में शिकायत नही की है। लेकिन चुनाव के आखिरी रात में तनातनी के इस माहौल से लगता है आज वोटिंग के दौरान भी माहौल सहज रखना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी।

इस मामले में जानकारी लिए जाने पर पुलिस ने बताया कि मामला इतना बड़ा नहीं था। कुछ लोगों के बीच आपसी विवाद था जिसे निपटा लिया गया। इसमें पुलिस के पास किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं किया गया है। यह मामला सामान्य था और पुलिस के समाने दोनो पक्षों ने मामला खुद ही सुलझा लिया। बहरहाल घटना स्थल का वायरल विडियो कुछ और ही बयां कर रहा है।।

https://www.khabar36.com/congress-leaders-directly-clashed-with-police-officers/