Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
प्रदेश में तीसरी शक्ति के रूप में उभरेगी आम आदमी पार्टी, पूरे 90 विधानसभा में उतारेगी प्रत्याशी, 2023 में मुख्यमंत्री भी आप के होने का किया दावा

अनिल गुप्ता@दुर्ग। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली के विधायक संजीव झा ने आज दुर्ग पहुंचे। और आने वाले विधानसभा में कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारियों को चार्ज किया ।तो वही प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा की पूर्व और वर्तमान कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा,संजीव झा ने वर्तमान सरकार के काम काज की जमकर आलोचना करते हुए कहा किसानों,नौजवानों, बेरोजगारों और भोलेभाले आदिवासियों को धोखा दे रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में किये गए घोषणा पत्र पर खरा नही उतर पाई है राज्य सरकार,झा ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के भ्रस्टाचार से तंग आकर जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी। लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद भाजपा को भ्रस्टाचार में पीछे छोड़ दिया है।किसान हितैषी योजनाओं पर भी जमकर आलोचना प्रदेश प्रभारी ने किया है। उन्होंने दावा किया है कि इस बार के चुनाव में आप की सरकार बनेगी।और आम आदमी पार्टी ईमानदारी के साथ प्रदेश में अपनी सरकार चलायेगी।

https://www.khabar36.com/aam-aadmi-party-will-emerge-as-the-third-force-in-the-state/