Bandi Sanjay Kumar Biography Hindi, Age, Wiki, Wife, Family, Chunav Chetr, Date of Birth, Wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: बंडी संजय कुमार एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं वह वर्तमान में लोकसभा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। वह करीमनगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने तेलंगाना भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।
जीवनी:
बंडी संजय कुमार का जन्म 11 जुलाई 1971 को तेलंगाना के करीमनगर में हुआ था। उनके पिता का नाम बी. नरसैय्या और माता का नाम बी. सकुंतला है। उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा श्री सरस्वती शिशुमंदिर, करीमनगर से पूरी की।
राजनीतिक करियर:
बंदी संजय कुमार ने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ की। उन्होंने इस संगठन में कई पदों पर काम किया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए ।
2005 में उन्होंने करीमनगर के 48वें डिवीजन के नगर निगम सदस्य के रूप में चुनाव लड़ा और सेवा की। इसके बाद, उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव में भाग लिया और करीमनगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद बने। उन्होंने इस चुनाव में बड़ी विजय हासिल की और भाजपा की ओर से इतिहास रचा।