Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
भाजपा पार्षद दल ने महापौर के खिलाफ व्यक्त किया अविश्वास प्रस्ताव, संसाधनों के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप

गोवर्धन सिन्हा@राजनांदगांव. जिले के नगर निगम के भाजपा पार्षद दल ने महापौर के खिलाफ अविश्वास व्यक्त करते हुए संसाधनों का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर समेत 19 पार्षद कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर डोमन सिंह को अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पत्र सौंपा।

महापौर हेमा देशमुख द्वारा अपने कार्यकाल में शहर को पानी, बिजली, सड़क, साफ सफाई और अन्य समस्याओं के निराकरण को छोड़कर निगम के संसाधनों का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। संबंध में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु का कहना है कि- महापौर देशमुख के खिलाफ कलेक्टर के सामने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है इसका कारण है कि राजनांदगांव को हॉकी और झांकी के नाम से जाना जाता है लेकिन झांकी निकालने के लिए शहर की सड़कों की स्थिति काफी खराब है, जिसके कारण झांकी निकालने के लिए काफी मुश्किलें सामने आ रही है। इसके अलावा निगम के कर्मचारियों को समय पर पेमेंट भी नहीं मिल रहा है जिसके कारण अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। नगर निगम में निर्माण कार्य रुके पड़े हैं वहीं कमीशन बाजी का खेल भी जोर-शोर से किया जा रहा है। ठेकेदार को भी 25 प्रतिशत कमीशन के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। 

https://khabar36.com/bjp-councilor-group-expressed-no-confidence-motion-against-the-mayor/