Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
भाजपा युवा मोर्चा ने ग्राम अर्जुनी में किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन

गोवर्धन सिन्हा@डोंगरगांव : छत्तीसगढ़ प्रदेश में व्याप्त लचर कानून व्यवस्था, जघन्य अपराध, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, छोटी सी बात पर गोली मार के हत्या छत्तीसगढ़ के बेटी, बहनों,नाबालिक तक से सामूहिक बलात्कार कर हत्या। नक्सलियों से कांग्रेसियों के संबंध इस बात को दर्शाता है की इन समस्त घटनाक्रम में कांग्रेस के भूपेश सरकार की मौन सहमति है। 4 वर्षों के इस सरकार में प्रदेश की जनता अपराध अपराधियों और अपराध को संरक्षण देने वाली इस भूपेश बघेल की सरकार से त्रस्त है। आक्रोशित है परेशान है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार बढ़ रहे जघन्य अपराधों हत्या, बलात्कार, लूटपाट, डकैती जैसे गम्भीर अपराधों के खिलाफ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा डोंगरगांव मंडल द्वारा अर्जुनी बाजार चौक में प्रदेश कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर जल्द से जल्द प्रदेश में लगातार बढ़ रहे जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री दिनेश गांधी , मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता , महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी , पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश साहू , भाजयुमो जिला महामंत्री डिकेश साहू , मोहन सिन्हा , जितेंद्र सिन्हा , टामेश्वर साहू , दिलीप साहू , जनपद सदस्य राजू यादव , मनीष साहू , राजा जैन , राजा साहू , कुलेश्वर निषाद , भाविस निक्की , टीलेन्द्र देवांगन , टूम्मन साहू , लष्मीनारायन सेन , मुकेश पाड़े , संदीप साहू , यशवंत यादव , मामेश साहू , चोमेश्वर साहू , डॉ भानु सोनी , याददास्त साहू , प्रांजल श्रीवास्तव , नशीब रात्रे , साहिल मस्कार एवं अन्य प्रमुख रूप से भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

https://www.khabar36.com/cg-bjp-yuva-morcha-burnt-the-effigy-of-chief-minister-bhupesh-baghel-in-village-arjuni-2/