Get all latest Chhattisgarh Hindi News in one Place. अगर आप छत्तीसगढ़ के सभी न्यूज़ को एक ही जगह पर पढ़ना चाहते है तो www.timesofchhattisgarh.com की वेबसाइट खोलिए.

समाचार लोड हो रहा है, कृपया प्रतीक्षा करें...
Disclaimer : timesofchhattisgarh.com का इस लेख के प्रकाशक के साथ ना कोई संबंध है और ना ही कोई समर्थन.
हमारे वेबसाइट पोर्टल की सामग्री केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और किसी भी जानकारी की सटीकता, पर्याप्तता या पूर्णता की गारंटी नहीं देता है। किसी भी त्रुटि या चूक के लिए या किसी भी टिप्पणी, प्रतिक्रिया और विज्ञापनों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
मंगलवार राशिफल: मेष, कर्क,धनु, सफलता के लिए करनी होगी मेहनत, इन राशि वालों को कारोबार में बरतनी होगी सावधानी…

Astro- ‘शांति सुमन’

NPG DESK रायपुर I  Aaj 4 October 2022 Ka Rashifal: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं–

आज का पंचांग :

आज 4 अक्टूबर 2022 मंगलवार

तिथि- नवमी 02:20 PM तक उसके बाद दशमी

आज का नक्षत्र-उत्तराषाढा 10:51 PM तक उसके बाद श्रवण

आज का करण-कौलव और तैतिल

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग-सुकर्मा

आज का वार-मंगलवार

राहुकाल – 03:11 PM से 04:39 PM तक

चन्द्रमा – मकर राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक भाग्य पक्ष में रहेगा और मेहनत से ज़्यादा कामयाबी मिलेगी।बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलेगा। लॉटरी से अच्छे पैसे मिल सकते हैं।अपने आत्म-विश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं तो कुछ पारिवारिक जीवन में तनाव महसूस करेंगे। दोस्ती को प्यार में बदलने और साथ काम करने वाले किसी को प्रपोज करेंगे। पैर में चोट लग सकती है।

आज का शुभ रंग – लाल

आज का मंत्र- लाल कपड़ा का दान करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज जातक के लिए फलदायी है। परिवार मे सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी।माता-पिता की सेवा करें। सफलता के मार्ग खुलेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता व लाभ दोनों मिलेगा। पढने वाले बच्चों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। कला की तरफ झुकाव होगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज गाय की सेवा करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले सेहत से परेशान रहेंगे।नींद व खानपान की समस्या से परेशान रहेंगे। आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखेंगे। घर में खुशनूमा माहोल रहेगा। पड़ोसी से संबंध बेहतर होंगे। किसी पार्टी या शादी में जाना होगा। अविवाहितों के विवाह होंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज किसी की जरूरत को नजरअंदाज न करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज गुस्सा व क्रोध से मन भरा रहेगा। नौकरी में कार्यस्थल पर काम बिगड़ सकता है। सब आपके विरोध में होंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। जहां परिवार भी साथ होगा। बिजनेस में लाभप्रद स्थिति मेहनत से बनेगी।शिव के नाम पर गरीबों को दान दें।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज घर में स्वास्तिक बनायें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले नौकरी में सबकुछ आपके मन मुताबिक होगा। प्रमोशन होने से काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। साहित्य व कला में नाम व सम्मान मिलेगा। प्रेम सच्चे साथी तलाश पूरी होगी। वैवाहिक संबंध बनेंगे। धर्म कर्म करें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- गाय को हरा चारा खिलायें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। क्रिएटीविटी में मन लगेगा। नौकरी में लोग आपके काम की सराहना करेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ किसी उत्सव में शामिल होंगे ।इससे जीवन समृद्ध होगा।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज जातक सुंदर कांड पढ़ें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज आज के दिन नए काम करेंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा। बिजनेस में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। समाज में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व मस्ती करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगा। बस खान पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों मे बात बनते-बनते बिगड़ेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज गरीबों को लोहा का दान करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते है। साथ ही मनोरंजन में दिन व्यतीत करेंगे। समाज मे सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। धार्मिक कार्य में दान-पुण्य करेंगे।बिजनेस व नौकरी में लाभप्रद स्थिति है

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज घर में हवन धूप दीप के बाद दान करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे। इसमें धन भी व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। खासकर परिवार के साथ बोलते वक्त ध्यान दें। नौकरी में मेहनत ज्यादा व लाभ कम मिलेगा।सेहत पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अनबन होगी।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- पार्वती शिव की पूजा करें

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आपके लिए पूरी तरह से लाभप्रद है। घर में मांगलिक काम होने से समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। साथ ही नई नौकरी अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आज हनुमानजी की आराधना करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले जातक को किसी खास से झगड़ा होने से घर में मनमुटाव का माहौल रहेगा। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर की वजह से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। शादी की समस्या का समाधान होगा ।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज जातक गरीबों को भरपेट भोजन करवायें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज के दिन परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा करेंगे।विदेश यात्रा के योग है। निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में मेहनत करें। कोई पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज केले का पौधा लगाए।

https://npg.news/exclusive/mangalwar-rashifal-mesh-karkdhanu-saphalata-ke-lie-karani-hogi-mehanat-in-rashi-valon-ko-karobar-mein-baratani-hogi-savadhani-1233392